जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के नवाबगंज थाने की पुलिस ने चोरी की योजना बनाते समय दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी करने के उपकरण व 01 अदद नाजायज चाकू बरामद किया है। क्षेत्राधिकारी तरबगंज महावीर सिंह ने बताया कि थाने के उपनिरीक्षक गौरव सिंह ने गश्त के दौरान कोल्हमपुर माता मंदिर के पास स्थित एक खण्डहर मकान में लूट की योजना बनाते समय झग्गर कोरी पुत्र शिव प्रसाद व संदीप कोरी पुत्र झग्गर निवासी बैजलपुर दर्शन पुरवा थाना नवाबगंज को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी करने के उपकरण व 01 अदद नाजायज चाकू बरामद किया। दोनों अभियुक्त स्थानीय थाने पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 519/20 अन्तर्गत धारा 457, 380, 411 भादवि में भी वांछित चल रहे थे। अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार कर्ता टीम में उप निरीक्षक सुनील कुमार, मुख्य आरक्षी सुधाकर शर्मा, आरक्षी अच्छेलाल गुप्ता शामिल हैं।
यह भी पढें : लोगों को तोड़ने नहीं, आपस में जोड़ने का काम करता है खेल-बृजभूषण
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
