Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:चोरी की मोटर साइकिल बरामद, एक गिरफ्तार

Gonda News:चोरी की मोटर साइकिल बरामद, एक गिरफ्तार

संवाददाता

गोण्डा। जिले के थाना कोतवाली देहात की पुलिस ने चोरी की मोटर साइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक मोटर साइकिल बरामद किया है। यह जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार वर्मा ने बीती रात गश्त के दौरान कुन्नू पुत्र लियाकत निवासी घरवाह जोत थाना मोतीगंज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक मोटर साइकिल बरामद किया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि यह बाइक करीब 04 वर्ष पूर्व उसने जनपद अयोध्या से चुरायी थी जिसका नम्बर प्लेट बदलकर चला रहा था। अभियुक्त को वास्ते रिमांड न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में मुख्य आरक्षी बालेन्द्र प्रताप सिंह व राज किशोर तथा आरक्षी राहुल यादव शामिल थे।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular