Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:चोरी की मोटर साइकिल बरामद, एक गिरफ्तार

Gonda News:चोरी की मोटर साइकिल बरामद, एक गिरफ्तार

संवाददाता

गोण्डा। जिले के छपिया थाने की पुलिस ने चोरी करने के आरोपी परदेशी गौतम उर्फ लाला पुत्र राम अचल उर्फ भगई निवासी इटवा थाना परसरामपुर जनपद बस्ती को स्थानीय थाने पर पंजीकृत अभियोग अन्तर्गत धारा 379.411 भादवि के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजय तोमर ने बताया कि वादी अमित मिश्रा पुत्र ओमकार मिश्रा निवासी पायरखास थाना छपिया की मोटर साईकिल छपिया मंदिर से चोरी हो गयी थी। इस सम्बन्ध में वादी द्वारा स्थानीय थाने पर अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था। पुलिस ने सुरागरसी पतारसी कर प्रकाश में आये आरोपी को मुखबिर की सूचना पर धर्मदास बैरियर से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 01 अदद मोटर साइकिल एचएफ डीलक्स यूपी 43/एसी 9497 बरामद किया गया। अभियुक्त को न्यायालय रवाना कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular