संवाददाता
गोण्डा। खरगूपुर थाने की पुलिस ने चोरी के सामान सहित दो भाइयों को गिरफ्तार कर चोरी के सामान बरामद किया है। थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि बीती रात भ्रमण के दौरान स्थानीय थाने की पुलिस ने अमन तिवारी पुत्र उमाकांत तिवारी तथा अंकित तिवारी पुत्र रमाकांत तिवारी निवासी फरेंदा कानूनगो थाना इटियाथोक को जानकी नगर पोखरा के पास से गिरफ्तार करके उनके पास से 03 अदद मोबाइल, 01 अदद वीडियो कैमरा मय चार्जर मय फ्लैश लाइट, 01 अदद सेट स्पीकर, 02 अदद वीडियो कैमरा तथा वीडियो कैमरा की 06 अदद बैटरी बरामद किया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त गण भादवि की धारा 457, 380, 411 में वांछित चल रहे थे। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार शुक्ल, उप निरीक्षक प्रतीक पाण्डेय, मुख्य आरक्षी देवेंद्र प्रताप सिंह, आरक्षी चन्द्र प्रकाश वर्मा व अरुण कुमार गौतम शामिल रहे।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
क्या आप श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्य बनना चाहते हैं?
मित्रों, सादर नमस्कार!
जैसा कि आप अवगत हैं कि इन दिनों देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स से सम्बद्ध जिला इकाई गोण्डा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रचलित है। पत्रकारों के इस विशिष्ट समूह को मुख्यालय के लगभग सभी वरिष्ठ पत्रकारों का समर्थन व सहयोग प्राप्त है। संगठन की प्रदेश इकाई द्वारा जानकी शरण द्विवेदी (9452137310) के संयोजन में एक संयोजक मण्डल का गठन किया गया है, जिसमें उमा नाथ तिवारी (7398483009) व राज कुमार सिंह (8318482987) शामिल हैं। सदस्यता अभियान शुरू है। यूनियन के अनेक वरिष्ठ साथियों के पास संगठन का फार्म उपलब्ध है। जिन पत्रकार मित्रों को हमारे संगठन की सदस्यता लेनी है, वे सदस्यता फार्म को पूर्ण रूप से भरकर पासपोर्ट आकार की एक फोटो, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो कापी के साथ 400 रुपए जमा करके सदस्य बन सकते हैं। होली से पूर्व नई कार्यसमिति के गठन का प्रयास है। शर्त यह है कि इच्छुक व्यक्ति किसी समाचार पत्र, चैनल अथवा पोर्टल से सक्रिय रूप से जुड़ा हो। हम आपको यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि भावी संगठन पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने और उन्हें सम्मान दिलाने में सफल होगा। यहां यह बता देना समीचीन होगा कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी मल्लिकार्जुनैया जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी जी तथा राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पाण्डेय जी हैं। मल्लिकार्जुनैया जी का कन्नड़ पत्रकारिता में बड़ा नाम है। वह कनार्टक राज्य से हैं। हेमंत जी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और सम्प्रति राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हैं। परमांनद जी देश की राजधानी दिल्ली के निवासी तथा उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं, जो हमेशा न्यायालय में पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ते रहते हैं।
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
