Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Gonda News:चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता

गोण्डा। जिले के धानेपुर थाने की पुलिस ने चोरी के आरोपी संतोष पुत्र लाल जी निवासी बेलहरी को स्थानीय थाने पर पंजीकृत चोरी के अभियोग में गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ सरोज ने बताया कि अभियुक्त ने बीते 23.10.2020 को भगवान दीन पुत्र रामबरन निवासी माधवगंज के घर में रखे शटर, सीमेंन्ट, फावड़ा, तसला, दरवाजा आदि सामान चोरी कर लिया था। इस संबंध में वादी द्वारा थाने पर आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बुधवार को उसे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद फावड़ा, 01 अदद तसला बरामद कर न्यायालय रवाना किया।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular