जीपीएफ का पैसा न देने पर तहसील के लिपिक के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश
05 अधिकारियों को कारण बताओ नेटिस जारी, डिफाल्टर होने पर तय होगी जिम्मेदारी – डीएम
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जन शिकायतों के प्रति जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही की संजीदगी का लाभ जहां एक ओर फरियादियों को मिलना प्रारम्भ हो गया है। वहीं जन शिकायतों को गम्भीरता से न लेने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ डीएम की कार्यवाही जारी है। मंगलवार को तहसील तरबगंज में आयोजित जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस डीएम ने एसपी शैलेश कुमार पाण्डेय व सीडीओ शशांक त्रिपाठी के साथ जन शिकायतें सुनीं। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायत कर्ता शिवराम पाण्डेय द्वारा बार-बार शिकायत करने के बावजूद चकरोड से अतिक्रमण न हटवाने के आरोप में जमथा डिक्सिर के लेखपाल जय प्रकाश पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से सस्पेन्ड कर दिया है तथा वर्ष 2012 मे मृत हुए संग्रह अमीन केशरी प्रसाद गुप्ता की पत्नी सीतापती, नवाबगंज को जीपीएफ की जमा राशि भुगतान आज तक न करने पर लिपिक मुजम्मिल अहमद का वेतन रोकते हुए विभागीय कार्यवाही करने तथा अब तक भुगतान होने के पूरे मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित करने तथा जीपीएफ का भुगतान एक सप्ताह में कराकर रिपोर्ट देने के आदेश एसडीएम तरबगंज को दिए हैं। सम्पूर्ण समाधान दिवस में ही डीएम ने आईजीआरएस, आनलाइन व विभिन्न हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त लम्बित शिकायतों का निस्तारण समय सीमा में न किए जाने पर जिला पंचायत राज अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक क्रमशः तरबगंज, गोण्डा, कर्नलगंज व मनकापुर को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया हे तथा दो दिन के अन्दर लम्बित शिकायतों का निस्तारण न होने पर विभागीय कार्यवाही की चेतावनी दी है।
अन्य खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने पुलिस अधिकारियों के स्तर पर 469 प्रकरण लंबित मिलने पर सभी थानाध्यक्षों को दो दिन की मोहलत देते हुए चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न हुआ तो वे कार्यवाही के लिए तैयार रहें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिम्मेदार अधिकारी चौबीस घन्टे के अन्दर शिकायतों को निस्तारित कर दें अन्यथा यदि शिकायतें डिफाल्टर श्रेणी में गईं तो निश्चित ही सम्बन्धित की जिम्मेदारी तय करते हुए एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध ढंग व गुणवत्तापूर्ण हो, यह भी सुनिश्चित कराया जाय। जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील तरबगंज में कुल 134 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 17 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ शशांक त्रिपाठी, सीएमओ डा. अजय सिंह गौतम, एसडीएम तरबगंज राजेश कुमार, सीओ महावीर सिंह, तहसीलदार पुष्कर मिश्रा, डीडी एग्रीकल्चर मुकुल तिवारी, डीएसओ वीके महान, पीडी सेवा राम चौधरी, एसओसी जेडी यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, बीएसए इन्द्रजीत प्रजापति, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह, जिला गन्ना अधिकारी ओपी सिंह, एसडीओ वन विभाग एसपी सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व फरियादी उपस्थित रहे।
अन्य खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
