संवाददाता
गोण्डा। चकबन्दी निदेशालय के निर्देशानुसार देवीपाटन मण्डल के अंतर्गत आने वाले चार जनपदों क्रमशः गोण्डा, बलरामपुर, बहराइच एवं श्रावस्ती में कार्यरत चकबन्दी अधिकारियों के तीन दिवसीय मण्डलीय प्रशिक्षण के चकबन्दी निदेशालय से ब्रजेश कुमार शुक्ला, संयुक्त संचालक चकबन्दी द्वारा उत्तर प्रदेश जोत चकबन्दी अधिनियम 1953 एवं नियमावली 1954 के सम्बंध में तथा फर्द-एहकाम एवं आदेश लेखन एवं चकबन्दी से संबंधित अन्य तकनीकी विषय के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसी क्रम में मुख्य राजस्व अधिकारी व उपसंचालक चकबन्दी राजित राम प्रजापति द्वारा प्रशिक्षण से संबंधित समस्त विषय वस्तु के संबंध में चर्चा करते हुए अपने विचार व्यक्त किये। बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी जेडी यादव द्वारा रिट याचिकाओं से संबंधित नरेटिव एवं प्रस्तर वार आख्या तैयार करने एवं प्रभावी पैरवी आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के मध्यान्ह अवकाश के उपरान्त जिला सूचना विज्ञान अधिकारी के प्रतिनिधि रवि प्रकाश चतुर्वेदी एवं फैजल सिद्दीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित होकर कम्प्यूटर की उपयोगिता एवं उसके संचालन आदि के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही कम्प्यूटर पर प्रयोगात्मक प्रशिक्षण भी कराया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन पर संयुक्त संचालक चकबन्दी मुख्यालय लखनऊ ब्रजेश कुमार शुक्ला ने प्रशिक्षण में सम्मिलित सभी चकबन्दी अधिकारियों सहित सफल कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी जगदीप यादव को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। प्रशिक्षण समापन के अवसर पर आयोजन में प्रमुख रूप से सहयोग करने वाले श्रीकान्त गौड़, जितेन्द्र कुमार सहायक चकबन्दी अधिकारीगण, चौ. संसार मणि कौशल, तेज नरायन श्रीवास्तव, अविनाश श्रीवास्तव, अशोक कुमार जायसवाल, धर्मेन्द्र कुमार लिपिक गण एवं अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय, सुभाष प्रसाद आदि को भी संयुक्त संचालक चकबन्दी द्वारा धन्यवाद दिया गया। इसके उपरान्त प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक समापन हुआ।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
