प्रदेश अध्यक्ष ने 25 दिसम्बर के बाद क्रमिक अनशन शुरू करने का किया ऐलान
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। बेलसर विकास खण्ड के ऐली परसौली निवासी 129 किसान मजदूरों का घर समेत सब कुछ घाघरा नदी में समा गया। सब घर हीन हो गए। अगल-बगल किसानों के यहां शरण लेकर या बंधे के अगल-बगल अपने बाल बच्चों सहित गुजर-बसर कर रहे हैं। कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से मदद मांग चुके हैं, लेकिन उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। अब उनकी लड़ाई एटक लड़ेगा। यह जानकारी देते हुए एटक के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष सत्य नारायण त्रिपाठी ने बताया कि उनकी अगुवाई में मंडल संयोजक सुरेश कनौजिया के साथ एक प्रतिनिधिमंडल मौके पर जाकर कटान को देखा और किसानों की दुर्दशा का हाल जाना तथा उन्हें ढाढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इन गरीबों में अधिकांश निषाद और केवट जाति के हैं, उनमें से कुछ को अभी 4100 रुपए मिले हैं। वह जहां बसे हैं, वहां भी नदी की कटान आज भी जारी है। वे वहां से भागकर बंधे पर आना चाहते हैं, किन्तु वहां भी जमीदार उन्हें निशुल्क छप्पर नहीं रखने नहीं दे रहे हैं। त्रिपाठी ने कहा कि गांव जो आबाद ग्राम था, उसके घर खेत खलिहान अब कहां हैं? वहां के लोग कैसे हैं और कैसे जीवन यापन कर रहे हैं, यह कोई देखने सुनने नहीं जाता। पता चला है कि मौके पर आज तक ग्राम प्रधान भी नहीं गए हैं। उन्होंने मांग किया कि जिनके घर उजड़ गए हैं, उन्हें आवास की सबसे अधिक जरूरत है। ऐसे में उन्हें तत्काल प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर स्वीकृत किया जाय। उनके घर और खेत का समुचित मुआवजा अविलंम्ब मिले। मनरेगा योजना के तहत उन्हें निरंतर रोजगार देकर उनके परिवार का भरण पोषण किया जाय। ऐसा न होने पर संगठन मूकदर्शक बहुत समय तक मूकदर्शक बनकर इंतजार नहीं करेगा। जिला प्रशासन को अविलंब हस्तक्षेप कर मौके पर जांच कर आना चाहिए और यदि 25 दिसंबर तक ऐसा नहीं किया जाता है तो जिला परिषद के समक्ष टीन शेड पर अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आन्दोलन प्रारम्भ करने के पूर्व पीडितों को लेकर आयुक्त व जिलाधिकारी से मिलने का प्रयास किया जाएगा।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
