संवाददाता
गोण्डा। पंचायत के रिक्त पदों के लिए हुए चुनाव की मतगणना का कार्य सोमवार को परिणामों की घोषणा के साथ ही पूरा हो गया। सुबह से शुरू हुई मतों की गिनती के बाद एक प्रधान व 181 पंचायत सदस्यों के परिणाम दोपहर बाद घोषित किए गए। उपचुनाव में चार प्रधान, एक बीडीसी और 3807 पंचायत सदस्यों का निर्वाचन पहले ही निर्विरोध तय हो चुका था। इसके साथ ही कोरम के अभाव में अटका 363 पंचायतों के गठन का रास्ता भी साफ हो गया है। अब 24 जून के पहले सभी पंचायतों का गठन तय माना जा रहा है। पंचायत के रिक्त पदों के लिए उप चुनाव में चार पंचायतों में प्रधान पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन हो गया। इसी तरह चार क्षेत्र पंचायत सदस्यों और 3985 पंचायत सदस्यों के लिए उपचुनाव हुए। इसमे एक बीडीसी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ और तीन पदों के चुनाव हुए हैं। इसके साथ ही 3807 पंचायत सदस्यों के पद भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ जबकि178 सदस्य पदों के लिए चुनाव हुए । इन पदों पर पड़े मतों की गणना सोमवार को 13 ब्लाकों पर हुई।
मतगणना में तरबगंज ब्लाक के गौहानी में प्रधान पद के लिए दिग्विजय नाथ पांडेय को विजय मिली। इसी के साथ अन्य पदों की गणना भी पूरी हो गई और सभी रिक्त पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगर निकाय नारायण ने बताया कि सोमवार को विकासखंड रुपईडीह, मुजेहना, इटियाथोक, कर्नलगंज, परसपुर, कटराबाजार, मनकापुर, छपिया, बभनजोत, तरबगंज, बेलसर, वजीरगंज व नवाबगंज में मतों की हुई। जिसके परिणाम जारी कर दिए गए और सभी को प्रमाण पत्र दिए गए। इसी के साथ ही 363 पंचायतों के गठन का रास्ता साफ हो गया।
यह भी पढ़ें : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी सिपाही निलम्बित
पंचायत चुनाव के बाद रिक्त पांच पदों में नामांकन के साथ ही चारों प्रधान पदों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। नवाबगंज के नगवा में सपना सिंह, करनैलगंज के धनावा से वेंकटेश मोहन प्रताप सिंह, कटरा बाजार के टेढ़ी से अंकित सिंह, परसपुर के चरहुआं से मंजू देवी का निर्विरोध प्रधान चुने गए। मतगणना बाद तरबगंज के गौहानी पंचायत में दिग्विजय नाथ पांडे की जीत हुई है। इसके साथ ही पांचों पंचायतों को नए प्रधान मिल गए हैं। गौहानी ग्राम पंचायत में हुए प्रधान पद के चुनाव में आखिरकार भैया चंद्रभान दत्त इंटर कॉलेज रामपुर टेंगरहा के प्रबंधक दिग्विजय पांडे ने विजय का परचम लहराया। मई माह में हुए पंचायत चुनाव ने प्रधान पद के प्रत्याशी रहे सत्यपाल पांडे की मतगणना के दूसरे दिन कोरोना के चलते मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद हुए उपचुनाव में सत्यपाल पांडे के पुत्र दिग्विजय पांडेय प्रत्याशी थे। चुनाव के दो दिन पूर्व उनकी मां की भी मृत्यु हो गई। अपार कष्ट से गुजर रहे परिवार को आखिरकार गौहानी ग्राम पंचायत की जनता ने प्रधान की कुर्सी दिला कर कुछ सकून प्रदान किया है। दिग्विजय पांडे 80 मतों से विजई घोषित किए गए। उन्हें एसडीएम राजेश कुमार ने विजय का प्रमाण पत्र सौंपा।
यह भी पढ़ें : जानें नागा साधु, साध्वी की रहस्यमय दुनिया!
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
