Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:गोनार्द फाउण्डेशन ने कायस्थ कुल की दो बेटियों को किया सम्मानित

Gonda News:गोनार्द फाउण्डेशन ने कायस्थ कुल की दो बेटियों को किया सम्मानित

संवाददाता

गोण्डा। गोनार्द फाउंडेशन के अध्यक्ष व सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विवेक मणि श्रीवास्तव ने बुधवार को जनपद का गौरव बढ़ा रही दो बेटियों को सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों तोशी श्रीवास्तव सुपुत्री अनूप कुमार श्रीवास्तव निवासी गायत्रीपुरम ने संघ लोकसेवा आयोग की सम्मिलित राज अभियंत्रण सेवा परीक्षा 2019 में सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग में अंतरिम रूप से चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया था। यही नहीं, रघुकुल विद्यापीठ की टॉपर रही तोशी ने बीटेक में उत्तर प्रदेश में छठवां स्थान प्राप्त किया था। सुभाष नगर निवासी पत्रकार सौरभ श्रीवास्तव की सुपुत्री अविका सुरभित ने अपने डांस में अनेक मुकाम हासिल करते हुए मार्च 21 में महिला दिवस पर मुंबई में श्री नारी सम्मान 2021 सम्मानित की गई थी। विवेक मणि श्रीवास्तव ने बताया कि हमारे कायस्थ कुल की बेटियों ने न सिर्फ परिवार की बल्कि अपनी प्रतिभाओं से जिले का नाम रोशन कर रही हैं। हम सभी उनके उज्जवल भविष्य कामना करते हैं। इस अवसर पर फातिमा स्कूल के वरिष्ठ अध्यापक बृजेश कुमार श्रीवास्तव, दीपक कुमार, संतोष श्रीवास्तव, रवि शंकर श्रीवास्तव, शशि, अनूप, ईशान, सौरभ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Gonda News:गोनार्द फाउण्डेशन ने कायस्थ कुल की दो बेटियों को किया सम्मानित

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular