Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:गैस सैलेण्डर फटने से मकान ढ़हा, आठ की मौत; सात जख्मी

Gonda News:गैस सैलेण्डर फटने से मकान ढ़हा, आठ की मौत; सात जख्मी

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत टिकरी गांव में मंगलवार की देर रात एक मकान में गैस सिलेण्डर फटने से दो मंजिला मकान जमीदोज हो गया। मलवे में दबकर आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने बताया कि थाना क्षेत्र के टिकरी ग्राम पंचायत के ठठेर पुरवा निवासी नूरुल हसन पुत्र नसीबुद्दीन के घर में मंगलवार की देर रात करीब साढ़े 10 बजे गैस सिलेण्डर फट गया। परिणाम स्वरूप दो मंजिला मकान धराशायी हो गई। मकान के मलवे में दबकर आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां नाजुक स्थिति को देखते हुए लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है। डीएम के अनुसार, मृतकों में निसार अहमद (35) पुत्र नूरुल हसन, रुबाना बानो (32) पुत्री नूरुल हसन, शमशाद (28) पुत्र नूरुल हसन, मेराज (11) पुत्र इरशाद, सायरुन्निशां (35) पत्नी निसार अहमद, नूरी सबा (12) पुत्री निसार अहमद, मो. शोएब (02) पुत्र आरिफ शेख व शहबाज (14) पुत्र निसार अहमद शामिल हैं। डीएम ने बताया कि घायलों में इरशाद (40), गुलनाज बानो (22), रेहान अहमद (11), नूरुल हसन (60), जैद (08), अलीशा (32) व मीजान (12) शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेण्टर लखनऊ भेजा गया है। एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद कई थानों की फोर्स रात में ही मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्यों में जुट गई। देवीपाटन परिक्षेत्र के आईजी डा. राकेश सिंह, डीएम मार्कण्डेय शाही व एसपी संतोष कुमार मिश्र ने भी मौके पर पहुचकर जायजा लिया। प्रशासन द्वारा एक जेसीबी व पोकलैंड मशीन से मलबे को हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को लगाया गया है।

Gonda News:गैस सैलेण्डर फटने से मकान ढ़हा, आठ की मौत; सात जख्मी

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular