जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिला मजिस्ट्रेट मार्कण्डेय शाही ने एक गैंगेस्टर की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को जब्त करने का आदेश पारित किया है। यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि लक्ष्मण सिंह पुत्र रामचन्द्र सिंह निवासी छिटनापुर थाना कटरा बाजार एक मनबढ़ और शातिर किस्म का अपराधी है। वह एक संगठित गिरोह के साथ आर्थिक एवं भौतिक लाभ हेतु थाना क्षेत्र व आसपास के क्षेत्रों में जहरीली शराब बनाने व बेचने का काम करता है। साथ ही वह अवैध रूप से संचालित अन्य क्रिया कलापो में भी संलिप्त होकर अवैध रूप से संपत्ति अर्जित किया है। उसकी सम्पत्ति की जब्तीकरण हेतु कौड़िया के थानाध्यक्ष द्वारा जिला मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट प्रेषित की गई थी। इस पर जिला मजिस्ट्रेट मार्कंडेय शाही द्वारा उक्त गैंगस्टर की अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति की जब्तीकरण का आदेश पारित कर उपजिलाधिकारी कर्नलगंज को अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि उसका करीब सात लाख रुपए का पक्का मकान और करीब पौने तीन लाख की जमीन जब्त की जाएगी।
यह भी पढें : पटाखा फैक्ट्री में धमाके, 11 लोगों की मौत
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
