Tuesday, February 17, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:गुलाल-अबीर व रंगों से जमकर खेली गई होली

Gonda News:गुलाल-अबीर व रंगों से जमकर खेली गई होली

प्रदीप पाण्डेय

गोण्डा। इटियाथोक ब्लाक व थाना क्षेत्र में सोमवार को गुलाल-अबीर व रंगों से गांव गांव में जमकर होली खेली गई और इस दौरान मस्ती में लोग डूबे रहे। थाना प्रभारी संजय कुमार दुबे ने दूरभाष पर शाम को बताया कि हर तरफ शांतिपूर्वक यह त्योहार लोगो द्वारा मनाया गया और कही कोई अप्रिय घटना नही हुई। आपको बता दें कि रंगों का त्योहार होली का पर्व क्षेत्र भर में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही विशेषकर बच्चों में होली के पर्व पर एक दूसरे को रंग लगाने को लेकर उत्साह रहा और हाथों में पिचकारियां लेकर एक दूसरे पर रंग फेंकने को लेकर वह दौड़ लगाते दिखे। क्षेत्र में कई जगह लोग अपने-अपने घरों के आस पास एकत्रित होकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी और गुलाल लगाया। क्षेत्र में कुछ जगहों पर निजी घरों या भवनों के पास युवको ने होली का उत्सव मनाया, जिसमें डीजे आदि लगाकर युवक व बच्चे नाचकर एक दूसरे को रंग लगाकर होली का आनंद लिए। कई ग्रामों में होली पर चौताल का आयोजन हुआ, जिसमे अनेक लोग शामिल हुए। कुल मिलाकर क्षेत्र में रंगों का त्योहार होली धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ हर तरफ मनाया गया। वहीं बदलते परिवेश और कोरोना के भय के चलते अधेड़ उम्र के लोग इस बार होली पर सिर्फ सोशल मीडिया द्वारा एक दूसरे को शुभकामनाएं देते दिखे। स्थानीय पुलिस की मानें तो क्षेत्र में कहीं भी होली पर हुड़दंग या होली को लेकर कोई विवाद नहीं हुआ, जिससे चारों ओर शांति एवं खुशी का माहौल रहा।

Gonda News:गुलाल-अबीर व रंगों से जमकर खेली गई होली

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

क्या आप श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्य बनना चाहते हैं?

मित्रों, सादर नमस्कार!
जैसा कि आप अवगत हैं कि इन दिनों देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स से सम्बद्ध जिला इकाई गोण्डा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रचलित है। पत्रकारों के इस विशिष्ट समूह को मुख्यालय के लगभग सभी वरिष्ठ पत्रकारों का समर्थन व सहयोग प्राप्त है। संगठन की प्रदेश इकाई द्वारा जानकी शरण द्विवेदी (9452137310) के संयोजन में एक संयोजक मण्डल का गठन किया गया है, जिसमें उमा नाथ तिवारी (7398483009) व राज कुमार सिंह (8318482987) शामिल हैं। सदस्यता अभियान शुरू है। यूनियन के अनेक वरिष्ठ साथियों के पास संगठन का फार्म उपलब्ध है। जिन पत्रकार मित्रों को हमारे संगठन की सदस्यता लेनी है, वे सदस्यता फार्म को पूर्ण रूप से भरकर पासपोर्ट आकार की एक फोटो, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो कापी के साथ 400 रुपए जमा करके सदस्य बन सकते हैं। होली से पूर्व नई कार्यसमिति के गठन का प्रयास है। शर्त यह है कि इच्छुक व्यक्ति किसी समाचार पत्र, चैनल अथवा पोर्टल से सक्रिय रूप से जुड़ा हो। हम आपको यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि भावी संगठन पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने और उन्हें सम्मान दिलाने में सफल होगा। यहां यह बता देना समीचीन होगा कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी मल्लिकार्जुनैया जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी जी तथा राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पाण्डेय जी हैं। मल्लिकार्जुनैया जी का कन्नड़ पत्रकारिता में बड़ा नाम है। वह कनार्टक राज्य से हैं। हेमंत जी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और सम्प्रति राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हैं। परमांनद जी देश की राजधानी दिल्ली के निवासी तथा उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं, जो हमेशा न्यायालय में पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ते रहते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular