संवाददाता
गोण्डा। गुरुनानक बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कार्यवाहक अध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह छाबड़ा ने बुधवार को एक संक्षिप्त समारोह में विद्यालय के नए अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह छाबड़ा को पदभार ग्रहण कराया। यह जानकारी देते हुए सरदार राजेंद्र सिंह छाबड़ा ने बताया कि पिछले दिनों सम्पन्न हुए अध्यक्ष के चुनाव में गुरदीप सिंह छाबड़ा को अध्यक्ष चुना गया था। विद्यालय परिसर में आज एक संक्षिप्त समारोह में उन्होंने पदभार ग्रहण किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष से अपेक्षा की गई है कि वह 10 दिन के अंदर अपनी कमेटी का गठन कर लें। इस मौके पर सरदार उत्तम सिंह, श्याम पाल सिंह, इकबाल सिंह खुराना समेत विद्यालय के प्रधानाचार्य व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
