केरोना काल में सूझबूझ से बचाई कई माँ-बच्चों की जान
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। महिला सशक्तिकरण के लिए शासन द्वारा मिशन शक्ति अभियान चलाकर महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है। आज नारी शक्ति अपनी उपयोगिता हर क्षेत्र में साबित कर रही हैं। इसी कड़ी में ग्रामीण क्षेत्रों एवं दूर-दराज इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का जो कार्य नारी शक्ति द्वारा किया जा रहा है, वह किसी युग परिवर्तन से कम नहीं है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाकर मां-बच्चों के स्वास्थ्य स्तर को बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है, जिसे सफल बनाने में गांव में काम करने वाली आशा, आशा संगिनी व अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काजीदेवर की आशा संगिनी रीमा सिंह भी उनमें से एक हैं, जो अपने क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
रीमा बताती हैं कि अप्रैल-मई 2020 में जब हर तरफ कोरोना की तबाही मची हुई थी और लॉकडाउन होने के नाते प्रवासी मजदूर बाहर से अपने घर आ रहे थे उस वक़्त हमारी ड्यूटी डोर टू डोर सर्वे में लगी हुई थी। इस दौरान पता चला कि गांव की एक महिला पहली बार गर्भवती हुई है और उसका तीसरा महीना चल रहा है। अगले हफ्ते जब वीएचएसएनडी सत्र आयोजित हुआ, तो उसे टीडी का टीका तो लग गया, लेकिन कोरोना और लॉकडाउन के कारण सत्र पर पर्याप्त लॉजिस्टिक्स नहीं थे, जिस वजह उसकी पूरी एएनसी जांच नहीं हो पाई। मैंने उनको हर महीने 9 तारीख को होने वाले पीएमएसएमए दिवस के बारे में जानकारी दी और अगले महीने महिला अस्पताल जाकर सभी जरूरी जांच करवाने और चिकित्सक से परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया। अस्पताल में जब उस गर्भवती की जांच हुई, तो वह उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था में थी। उसका हीमोग्लोबिन 6.4 ग्राम था। चिकित्सकों ने गर्भवती को आयरन-सुक्रोज चढ़वाने की सलाह दी, पर उसके पति और घर के अन्य सदस्य इसके लिए लिए तैयार नहीं हो रहे थे। उनका कहना था कि वह ठीक तो है खाये-पियेगी तो धीरे-धीरे सब ठीक हो जायेगा। ऐसे में रीमा ने उच्च जोखिम वाली महिला के प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं और माँ-बच्चे के जान को होने वाले खतरों के बारे में उन्हें बहुत समझाया, फिर वो तैयार हुए और गर्भवती को आयरन-सुक्रोज की हर महीने एक डोज तथा कुल तीन डोज दी गयी। गृह भ्रमण के दौरान मैंने आयरन-फोलिक एसिड गोली के नियमित सेवन करने और खानपान पर विशेष ध्यान देने का नियमित रूप से फॉलोअप किया। 7वां महीना बीतते-बीतते वह उच्च जोखिम से सामान्य हो गयी। 9वें महीने में उसका हीमोग्लोबिन स्तर बढ़कर 9.8 ग्राम हो गया। 9 दिसंबर को महिला अस्पताल में उसका प्रसव हुआ। आज जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। उन्हें हंसते-मुस्कुराते देख मन में संतुष्टि और जिम्मेदारी पर गर्व महसूस करती हूँ।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
क्या आप श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्य बनना चाहते हैं?
मित्रों, सादर नमस्कार!
जैसा कि आप अवगत हैं कि इन दिनों देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स से सम्बद्ध जिला इकाई गोण्डा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रचलित है। पत्रकारों के इस विशिष्ट समूह को मुख्यालय के लगभग सभी वरिष्ठ पत्रकारों का समर्थन व सहयोग प्राप्त है। संगठन की प्रदेश इकाई द्वारा जानकी शरण द्विवेदी (9452137310) के संयोजन में एक संयोजक मण्डल का गठन किया गया है, जिसमें उमा नाथ तिवारी (7398483009) व राज कुमार सिंह (8318482987) शामिल हैं। सदस्यता अभियान शुरू है। यूनियन के अनेक वरिष्ठ साथियों के पास संगठन का फार्म उपलब्ध है। जिन पत्रकार मित्रों को हमारे संगठन की सदस्यता लेनी है, वे सदस्यता फार्म को पूर्ण रूप से भरकर पासपोर्ट आकार की एक फोटो, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो कापी के साथ 400 रुपए जमा करके सदस्य बन सकते हैं। होली से पूर्व नई कार्यसमिति के गठन का प्रयास है। शर्त यह है कि इच्छुक व्यक्ति किसी समाचार पत्र, चैनल अथवा पोर्टल से सक्रिय रूप से जुड़ा हो। हम आपको यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि भावी संगठन पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने और उन्हें सम्मान दिलाने में सफल होगा। यहां यह बता देना समीचीन होगा कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी मल्लिकार्जुनैया जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी जी तथा राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पाण्डेय जी हैं। मल्लिकार्जुनैया जी का कन्नड़ पत्रकारिता में बड़ा नाम है। वह कनार्टक राज्य से हैं। हेमंत जी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और सम्प्रति राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हैं। परमांनद जी देश की राजधानी दिल्ली के निवासी तथा उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं, जो हमेशा न्यायालय में पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ते रहते हैं।
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
