Friday, March 6, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:गरीब असहाय की मदद करना ही सबसे बड़ा धर्म : शिवपूजन

Gonda News:गरीब असहाय की मदद करना ही सबसे बड़ा धर्म : शिवपूजन

संवाददाता

गोण्डा। तरबगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमथा में स्थित सिद्ध श्री हनुमान मन्दिर परिसर में मंगलवार को क्षेत्र के गरीब असहाय वर्ग के दर्जनों लोगों को आमंत्रित करके उन्हें सम्मानपूर्वक कम्बल भेंट किया गया। मंदिर के पवित्र प्रागंण में उपस्थित संभ्रांत जनों को सम्बोधित करते हुए मन्दिर के प्रबन्धक शिव पूजन शुक्ल ने बताया कि गरीब असहाय बुजुर्गों की सेवा सबसे बडी़ पूजा है। अट्ठारह पुराणों के रचयिता महर्षि वेदव्यास ने असहाय की मदद को संसार का सबसे बड़ा धर्म कहा है। मन्दिर प्रबंधन ने समय-समय पर धार्मिक, आध्यात्मिक कार्यों के अलावा जन सहयोग से सेवा कार्य करने का संकल्प लिया है। सप्ताह भर से पड़ रही कड़ाके की ठण्ड में ऊनी कम्बल पाकर महिलाओं और बुजुर्ग के चेहरे खिल उठे। आयोजन के बाद दूरदराज क्षेत्रों से आए सभी लोगों को जलपान भी कराया गया। कम्बल वितरण में आशीष पाण्डेय, इंजीनियर परविन्द्र पाण्डेय, बाल मुकुन्द पाण्डेय, विजय दत्त पाठक, शिव नाथ पाण्डेय, अम्बरीष पाण्डेय, विनोद शुक्ल आदि समाजसेवियों ने हाथ बंटाया।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular