जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। गणतंत्र दिवस पर शहर के वीर अब्दुल हमीद चौक पर यूनाइटेड इदरीसी फ्रंट के जिलाध्यक्ष मोहम्मद मोबीन इदरीसी के नेतृत्व में व इदरीसी फ्रन्ट के पदाधिकारियों द्वारा ध्वजारोहण और महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह व समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष आनन्द स्वरूप यादव रहे। कार्यक्रम में मोहल्ला राधा कुंड के सभासद अलंकार सिंह, राजेन्द्र नगर के सभासद रहमान खान, अहिरान नबीगंज के सभासद मो. रशीद उर्फ चंदू मास्टर, शास्त्री नगर के सभासद वली मो. ने भी माल्यार्पण किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि इस आयोजन से लोगों में आपसी सौहार्द की भावना पैदा होगी। संगठन के जिलाध्यक्ष मोबीन ने कहा कि समाज मे भाईचारा की भावना पैदा करना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है। संगठन के प्रदेश सचिव फ़िरोज़ इदरीसी ने सभी पाधिकारियो को मिठाई खिलाकर गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इस मौके पर संगठन के जिला महासचिव नवीन इदरीसी, जिला महामंत्री सईद इदरीसी, अब्दुल अजीज इदरीसी, इबरार इदरीसी, बुग्गन प्रिंस, मो. तारिक, शकील अहमद, अब्दुल हफीज, कलीम, रिजवान, रेहान, इश्तियाक, अतीउल्ला आदि लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढें : बहन के लिए सांड से भिड़ा था दिव्यांश, मिला राष्ट्रीय बाल पुरस्कार
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
