Sunday, March 29, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:खोंडारे के SHO समेत 17 पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमित

Gonda News:खोंडारे के SHO समेत 17 पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमित

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना की चपेट में स्वास्थ्य कर्मी के साथ ही पुलिस कर्मी भी आ रहे हैं। रविवार को खोड़ारे के प्रभारी निरीक्षक समेत 17 पुलिस कर्मियों के कोरोना संक्रमित आने की खबर है। इस खबर से विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी अनिल कुमार, सिपाही बृजेश भारतीय, दिलीप कुमार, राहुल यादव, धीरेन्द्र यादव, पवन कुमार, विजय कुमार, राम औतार यादव, मोहित अवस्थी, अनीता चौरसिया, रूबी यादव, शालिनी यादव, शान्ति प्रकाश द्विवेदी और होमगार्ड राजमणि वर्मा, कन्हई प्रसाद व संजीव कुमार कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन पुलिस कर्मियों को ऐहतियान होम क्वारंटीन कर दिया गया है। बताया जाता है कि किसी की हालत गंभीर नहीं है। सभी खतरे से बाहर हैं।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular