संवाददाता
गोण्डा। विकास खण्ड पण्डरी कृपाल के प्रभारी बीडीओ/प्रशिक्षु एसडीएम आत्रेय मिश्रा की अगुवाई मे खैरा भवानी मन्दिर परिसर व कुण्ड में वृहद सफाई अभियान चलाया गया। प्रभारी बीडीओ ने बताया कि सफाई अभियान के प्रथम चरण में खैरा भवानी मन्दिर परिसर, सामने के मैदान और खैरा भवानी कुण्ड की सफाई कराई गई। कुण्ड सफाई हेतु जाल का प्रयोग किया तथ उसमें फेके गए कूड़े-कचरे पूजा सामग्रियों को बाहर निकाला गया। इसके बाद कुण्ड में चूना डाला गया जिससे कुण्ड पानी स्वच्छ हो जाय। उन्होंने बताया कि अगले चरण में खैरा मंदिर परिसर के सुंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा। इस अवसर पर प्रभारी बीडीओ श्री मिश्रा ने जनसामान्य से अपील की है कि मंदिर और कुंड को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करें। उन्होंने यह भी अपील की है कि कुण्ड में पूजन सामग्री, कूड़ा करकट न फेंकें तथा इस सिद्ध पीठ को एक पर्यटक स्थल बनाने में सहयोग करें। इस दौरान एडीओ पंचायत, सफाईकर्मी व अन्य उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : शौच के लिए गई दलित बालिका गायब
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
