संवाददाता
गोण्डा। खाद्य विभाग व अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त प्रयास से लाइसेंस व समस्या निवारण के लिए कैंप दर्शन कलेक्शन रानी बाजार के समीप लगाया गया, जिसमें खाद्य सामग्री की विक्री से जुड़े हुए भी 24 छोटे पटरी व्यापारियों का खाद्य विभाग में रजिस्ट्रेशन कराया। उन्हें खाद्य सुरक्षा से जुड़े विषयों की जानकारी दी गई। कैम्प में जिला प्रभारी जगदीश रायतानी, जिलाध्यक्ष मंसूर अहमद शमसी, जिला महामंत्री हामिद अली राइनी, नगर अध्यक्ष भूपेंद्र प्रकाश आर्य व नगर महामंत्री राजेंद्र सिंह ने खाद्य सुरक्षा से जुड़े खाद्य विभाग व अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त प्रयास से लाइसेंस व समस्या निवारण के लिए कैंप दर्शन कलेक्शन रानी बाजार के समीप लगाया गया जिसमें फुटकर ठेला, फल सब्जी, लैया चना, परचून एवं किराना का फुटकर व्यापार करने वाले 24 व्यापारियों का लाइसेंस हेतु प्रक्रिया पूरी करते हुए खाद्य विभाग में रजिस्ट्रेशन कराया गया। इस मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय सहाय, हितेंद्र मोहन त्रिपाठी, राजेश कुमार, जय प्रकाश, हीरालाल आदि मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों व अधिकारियों का अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से सहयोग हेतु नगर अध्यक्ष भूपेन्द्र प्रकाश आर्य ने आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया ।
यह भी पढें : 35 फीट गहरी खाई में स्कॉर्पियो, तीन दोस्तों की मौत
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
