संवाददाता
गोण्डा। बेलसर परसपुर राजमार्ग पर ग्राम खमरौनी स्थित मां ज्वालामाई देवी मंदिर में परम्परागत महा शतचण्डी यज्ञ का आयोजन 25 जनवरी से शुरू हो रहा है। दस दिवसीय यज्ञ कार्यक्रम के लिए यज्ञ-मण्डप, संकीर्तन मण्डप का सुन्दरीकरण व संत आवास के निर्माण से लेकर व्यवस्था की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर परिसर में गुरुवार को आयोजित मां कामख्या देवी समिति के तत्वावधान में आयोजित समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए आयोजक गुजरात के सूरत स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर के पीठाधीश्वर व महामण्डलेश्वर स्वामी रामसेवक दास त्यागी बापू ने कहा कि यज्ञ से समस्त जीव व जड़ जगत का अस्तित्व निर्भर है। प्रकृति का पर्यावरण निरन्तर अपने यज्ञ कर्म से जीव की रक्षा व विकास में सहायता कर्ता है। मानव को भी अपने कर्म व सेवा से समाज व वातावरण की रक्षा के लिए यज्ञ करना चाहिए। संत त्यागी बापू ने कहा कि पिछले दस माह से पूरा विश्व करोना महामारी के चपेट में है। आयोजन में महामारी से लोगों को जागरूक करने के लिए कोविड-19 का पूरा पालन व शासन प्रशासन के दिशानिर्देशों के अनुसार सभी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में संरक्षक सिपाही शरण तिवारी ने यज्ञ आयोजन के सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सत्य प्रकाश उपाध्याय दुर्गा प्रसाद तिवारी नीरज शास्त्री आदि मौजूद रहे।
अन्य खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
