यज्ञशाला के शिलान्यास समारोह में क्षेत्रीय श्रद्धालुओं का हुआ जमावड़ा
संवाददाता
गोण्डा। विगत बीस वर्षो से बेलसर ब्लाक के खमरौनी स्थित मां ज्वाला देवी मंदिर में अनवरत शतचण्डी महायज्ञ सम्पन्न कराने के बाद अब यहां पच्चीस फिट ऊंचा लोहे का विशाल यज्ञशाला का निर्माण कराया जा रहा है। यज्ञशाला की जागृत भूमि पर आध्यात्मिक ज्ञान-विज्ञान का केन्द्र बनाया जाएगा। बेलसर ब्लाक के रगड़गंज परसपुर राजमार्ग पर खमरौनी स्थित ज्वालामाई मंदिर में चल रहे 21वें शतचण्डी महायज्ञ में षष्ठम् दिवस प्रातः यज्ञ के बाद प्रस्तावित यज्ञ भवन के शिलान्यास समारोह में गुजरात के सूरत स्थित सिद्ध मनोंकामना हनुमान मंदिर के पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर स्वामी राम सेवकदास त्यागी बापू ने यह विचार व्यक्त किए। त्यागी बापू ने संकल्प व्यक्त किया कि वह अयोध्या के चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित इस साधना भूमि को आध्यात्मिक ज्ञान विज्ञान का केन्द्र बनाकर धार्मिक व सांस्कृतिक साधना की समुचित व्यवस्था की जाएगी। त्यागी बापू ने श्रद्धालुओं का आह्वान करते बापू ने कहा कि आधुनिक विज्ञान की शिक्षा के साथ युवाओं को आध्यात्मिक व नैतिक शिक्षा भी ग्रहण करनी चाहिए। त्यागी बापू ने कहा कि आधुनिक शिक्षा से समृद्धि तो बढ़ सकती है, लेकिन सुख शान्ति केवल अध्यात्म ही दे सकता है। शिलान्यास समारोह में भूमि पूजन धर्मवीर शास्त्री व नीरज दास ने किया। शिलान्यास कार्यक्रम के प्रमुख सहयोगी सत्य प्रकाश उपाध्याय व दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि मां कामाख्या देवी समाजोत्थान शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में समाजसेवी सिपाही शरण तिवारी के संरक्षण में पच्चीस फुट ऊंचे यज्ञशाला का निर्माण आगामी दो माह में पूर्ण कर लिया जाएगा। इस मौके पर गुजरात के श्रद्धालु आर एन सूरत, मनोज पुरोहित, भरत भाई खत्री व यज्ञ सहयोगी संदीप पाण्डेय, बहादुर तिवारी, विकास तिवारी, सुनील तिवारी, रमेश तिवारी, सूरज व दीपक तिवारी शामिल रहे।
यह भी पढें : DM ने रोका 29 डिफाल्टर अधिकारियों का एक दिन का वेतन
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
