Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:कड़ाके की ठण्ड में सड़क पर घूमे डीएम, जरूरत मंदों को...

Gonda News:कड़ाके की ठण्ड में सड़क पर घूमे डीएम, जरूरत मंदों को बांटा कम्बल

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। मानवीय संवेदनाओं से ओतप्रोत जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही आज रात अधिकारियों संग शहर की सड़कों पर निकल गए। शहर के प्रमुख स्थानों व चौराहों पर ठण्ड से ठिठुर रहे जरूरत मंदों को खोज-खोज कर कम्बल वितरित किया। विदित है कि इन दिनों उत्तर भारत में शीतलहरी का भयंकर प्रकोप है। इसी के चलते जिले में भी तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले दो-तीन दिनों से सूर्यदेव के स्पष्ट दर्शन भी नहीं हो पा रहे हैं। ऐसी भयावह ठण्ड के मौसम में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर समाज के सबसे निचले पायदान पर ख़ड़े जरूरत मंद व्यक्तियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही अधिकारियों को साथ सड़क की सड़कों पर निकल पड़े। उन्हें बस स्टेशन, गुरुनानक चौक, दुखहरन नाथ मंदिर, बड़गांव, मनकापुर बस अड्डा, चौक समेत कई चौराहों पर जहां भी ठण्ड से ठिठुरता कोई व्यक्ति दिखाई पड़ा, वह उसके पास गए और कम्बल ओढ़ाया। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर व गरीब वर्ग के लोगों को ठण्ड से बचाव के लिए प्रशासन की तरफ से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जरूरत मंदों को कम्बल प्रदान करने के साथ ही तहसील प्रशासन व नगर निकायों की तरफ से अलाव जलाने की भी व्यवस्था है। भ्रमण के दौरान एडीएम राकेश सिंह, एसडीएम सदर कुलदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।

Gonda News:कड़ाके की ठण्ड में सड़क पर घूमे डीएम, जरूरत मंदों को बांटा कम्बल

यह भी पढें : सड़क हादसों में घायलों का प्राइवेट अस्पतालों में भी होगा मुफ्त इलाज

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

Gonda News:कड़ाके की ठण्ड में सड़क पर घूमे डीएम, जरूरत मंदों को बांटा कम्बल
Gonda News:कड़ाके की ठण्ड में सड़क पर घूमे डीएम, जरूरत मंदों को बांटा कम्बल
Gonda News:कड़ाके की ठण्ड में सड़क पर घूमे डीएम, जरूरत मंदों को बांटा कम्बल
RELATED ARTICLES

Most Popular