प्रदीप पांडेय
गोण्डा। खरगूपुर क्षेत्र के जमुनही ग्रामसभा मे हियुवा के गोंडा जिलाध्यक्ष शारदा कांत पांडेय ने क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस दौरान संबंधित खिलाड़ियों सहित अनेक ग्रामीण और हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे। सर्वप्रथम ग्रामसभा में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन जिलाध्यक्ष ने फीता काटकर किया और फिर उन्होंने उद्घाटन के बाद सभी खिलाड़ियों को उत्साहित भी किया। जिलाध्यक्ष ने सभी खिलाडियों का बिंदुवार परिचय लेकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्रिकेट आज युवाओं की पहली पसंद है और क्रिकेट खेलने से इंसान स्वस्थ भी रहता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उत्साहित करते हुए क्रिकेट में देश दुनिया प्रदेश व क्षेत्र में नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर हिन्दू युवा वाहिनी के जिला मंत्री राजेश ओझा, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, ब्लॉक मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार पांडेय, ब्लॉक मंत्री बलराम तिवारी सहित सुरेंद्र तिवारी, डॉक्टर सुभाष कुमार विश्वास आदि लोग मौजूद रहे।
