Friday, March 20, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:कोविड-19 टीकाकरण के तीसरे चरण की हुई शुरुआत

Gonda News:कोविड-19 टीकाकरण के तीसरे चरण की हुई शुरुआत

अप्रैल माह में 189600 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य

नहीं दिखाना पड़ेगा किसी तरह का मेडिकल सर्टिफिकेट

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। कोरोना वायरस से बचाव हेतु चल रहे टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत गुरुवार को पूरे देश के साथ-साथ जिले में भी कर दी गयी। इस चरण में 45 साल से ऊपर के सभी नागरिकों को जिले के सरकारी अस्पतालों में टीका बिल्कुल निःशुल्क लगाया जायेगा। इस हेतु जिला चिकित्सालय के कोविड हॉस्पिटल, जिला महिला अस्पताल तथा अर्बन पीएचसी बरियारपुरवा समेत सभी 16 सीएचसी व 52 पीएचसी पर हर रोज टीकाकरण किये जाने की व्यवस्था विभाग द्वारा बनायी गयी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ देवराज चौधरी ने बताया कि बीते 16 जनवरी 2021 को कोरोना का पहला टीका लगने के 74 दिन बाद शुरू हुए तीसरे चरण में 45 साल या उससे अधिक आयु के सभी लोगों को कोविड वैक्सीन लगायी जाएगी। खास बात यह है कि अब 45 से 59 साल के आयु वर्ग वालों को टीका लगवाने के लिए किसी तरह का मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं दिखाना होगा। अप्रैल माह में 60 साल से ऊपर तथा 45 से 59 आयु वर्ग के जिले के कुल 189600 लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा गया है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी के मुताबिक, कोरोना वायरस के दोबारा बढ़ रहे मामलों के कारण टीकाकरण को बढ़ाना बेहद जरूरी है, ताकि समुदाय में एक मजबूत सुरक्षा कवच तैयार किया जा सके। इसीलिए सरकार द्वारा टीकाकरण का तीसरा चरण भी महज एक माह के अंतर पर शुरू कर दिया गया। शासन द्वारा अधिक प्रभावित जिलों में अगले दो हफ्ते के अंदर 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन की डोज देने का निर्देश दिया है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन अमित मोहन प्रसाद द्वारा पत्र जारी किया गया है। डिप्टी सीएमओ डॉ मनोज कुमार का कहना है कि देश में कोरोना वैक्सीन की कोई कमी नहीं है, लेकिन अब शासन द्वारा जिलों को उनके खर्च के मुताबिक ही वैक्सीन दी जाएगी ताकि ओवर स्टॉक के चलते डोज बर्बाद न हो सकें। इसके अलावा एक्सपायरी डेट को लेकर भी सतर्कता बरती जाएगी। केंद्र सरकार ने वैक्सीन की खुराक की बर्बादी को घटाकर एक फीसदी से कम पर लाने का लक्ष्य दिया है।

कोरोना टीकाकरण पर एक नजर :

16 जनवरी से शुरू किया गया था पहला चरण, 31 मार्च तक 86604 को लगी वैक्सीन
पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मचारियों, डॉक्टरों व अन्य फ्रंटलाइन वर्करों को दी गई थी वैक्सीन
01 मार्च से दूसरा चरण शुरू, 60 से अधिक आयु के सभी बुजुर्ग व 45-59 वर्ष तक की आयु के बीमार शामिल
60 वर्ष से ऊपर के 45513 बुजुर्ग व 45 से 59 आयु वर्ग के 3359 व्यक्ति दूसरे चरण के दौरान ले चुके हैं वैक्सीन की पहली खुराक
45 साल से ऊपर की आयु वाले सभी लोगों के लिए एक अप्रैल से शुरू हुआ तीसरा चरण
250 रुपये प्रति खुराक देने होंगे चिह्नित निजी अस्पताल में वैक्सीन के लिए, सरकारी अस्पताल में निःशुल्क टीकाकरण

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

क्या आप श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्य बनना चाहते हैं?

मित्रों, सादर नमस्कार!
जैसा कि आप अवगत हैं कि इन दिनों देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स से सम्बद्ध जिला इकाई गोण्डा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रचलित है। पत्रकारों के इस विशिष्ट समूह को मुख्यालय के लगभग सभी वरिष्ठ पत्रकारों का समर्थन व सहयोग प्राप्त है। संगठन की प्रदेश इकाई द्वारा जानकी शरण द्विवेदी (9452137310) के संयोजन में एक संयोजक मण्डल का गठन किया गया है, जिसमें उमा नाथ तिवारी (7398483009) व राज कुमार सिंह (8318482987) शामिल हैं। सदस्यता अभियान शुरू है। यूनियन के अनेक वरिष्ठ साथियों के पास संगठन का फार्म उपलब्ध है। जिन पत्रकार मित्रों को हमारे संगठन की सदस्यता लेनी है, वे सदस्यता फार्म को पूर्ण रूप से भरकर पासपोर्ट आकार की एक फोटो, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो कापी के साथ 400 रुपए जमा करके सदस्य बन सकते हैं। होली से पूर्व नई कार्यसमिति के गठन का प्रयास है। शर्त यह है कि इच्छुक व्यक्ति किसी समाचार पत्र, चैनल अथवा पोर्टल से सक्रिय रूप से जुड़ा हो। हम आपको यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि भावी संगठन पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने और उन्हें सम्मान दिलाने में सफल होगा। यहां यह बता देना समीचीन होगा कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी मल्लिकार्जुनैया जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी जी तथा राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पाण्डेय जी हैं। मल्लिकार्जुनैया जी का कन्नड़ पत्रकारिता में बड़ा नाम है। वह कनार्टक राज्य से हैं। हेमंत जी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और सम्प्रति राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हैं। परमांनद जी देश की राजधानी दिल्ली के निवासी तथा उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं, जो हमेशा न्यायालय में पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ते रहते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular