जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के वजीरगंज विकास खण्ड में खंड विकास अधिकारी शेर बहादुर सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कोविड-19 टीकाकरण की तैयारियों को लेकर ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आयोजित की गयी। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ आशुतोष शुक्ला द्वारा कोविड-19 टीकाकरण के दौरान प्रथम चरण में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े हेल्थकेयर वर्कर तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रतिरक्षित कराने की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि टीकों की संभावित उपलब्धता के आधार पर भारत सरकार ने प्राथमिकता वाले समूहों का चयन किया है, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाया जाएगा क्योंकि उन्हें अधिक जोखिम है। पहले समूह में हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैक्सीन के टीकाकरण के लिए लाभार्थी का पंजीकरण किया जाना अनिवार्य है। पंजीकरण के बाद ही सत्र-स्थल पर जाने और समय की जानकारी लाभार्थी के साथ साझा की जाएगी।
टीकाकरण के समय जरूरी होगा पहचान पत्र
डॉ आशुतोष शुक्ला के अनुसार, सरकार द्वारा निर्धारित किए गए दस्तावेजों में से कोई एक फोटोयुक्त पहचान पत्र टीकाकरण के समय प्रस्तुत करना भी आवश्यक होगा। इन पहचान पत्रों में ड्राइविंग लाइसेंस, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) जॉब कार्ड, सांसद विधायक एमएलसी को जारी किए गए आधिकारिक पहचान पत्र, पैन कार्ड, बैंक अथवा पोस्ट ऑफिस द्वारा जारी की गई पासबुक, पासपोर्ट अथवा पेंशन दस्तावेजों के तहत केंद्र/राज्य सरकार/सार्वजनिक लिमिटेड द्वारा कर्मचारियों को जारी किया गया सेवा पहचान पत्र शामिल है।
लाभार्थी को आनलाइन मिलेगी जानकारी
ऑनलाइन पंजीकरण के बाद लाभार्थी को टीकाकरण की नियत तारीख, स्थान और टीकाकरण के समय के बारे में उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से जानकारी प्राप्त होगी। इतना ही नहीं कोविड-19 वैक्सीन की उचित खुराक मिलने के बाद लाभार्थी को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस प्राप्त होगा। वैक्सीन की सभी खुराक लगने के बाद लाभार्थी के (पंजीकृत मोबाइल नंबर) रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर क्यूआर कोड आधारित प्रमाण पत्र भी भेजा जाएगा। इस दौरान खंड विकास अधिकारी ने उक्त टीकाकरण कराये जाने की तैयारियों को लेकर आवश्यक सूचना के साथ अपडेट रहने का निर्देश दिया तथा समय-पर मांगी जा रही जानकारी को उपलब्ध कराने व अपेक्षित सहयोग हेतु समस्त विभाग के अधिकारियों को अवगत कराये जाने की बात कही। इस अवसर पर डॉ अजीम चिकित्सा अधिकारी, एसबी वर्मा स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, डब्ल्यूएचओ के मानीटर बीडी भारती, राजेश कुमार दुबे सहायक अध्यापक, पूनम त्रिपाठी मुख्य सेविका, पुलिस विभाग से प्रभासनाथ यादव एसआई, शिवकुमार नायक कांस्टेबल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
यह भी पढें : कोरोना से पूर्व बैंक मैनेजर की मौत, एक ही परिवार के तीन संक्रमित
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
