जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत जनार्दन सिंह की शुक्रवार की सुबह कोरोना से मौत हो गई। इससे विभाग में हड़कम्प मच गया। बताया जाता है कि चार दिन पहले अस्वस्थ होने पर उन्होंने कोरोना की जांच कराई थी। गुरुवार की शाम जांच रिपोर्ट आई, जिसमें उन्हें पाजिटिव बताया गया। इससे पहले ही वह यहां से लखनऊ चले गए थे और पाजिटिव रिपोर्ट आने पर वहीं पर कोविड अस्पताल में भर्ती हो गए। शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि वह सितम्बर 2019 में बलरामपुर से स्थानांतरित होकर गोण्डा आए थे। सहायक अभियंता की सुबह मौत के बाद उनका पूरा परिवार सदमे में है। परिजनों के अनुसार, उनकी पत्नी की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। परिवार में शादी शुदा एक बेटी और एक बेटा है। बताते हैं कि उनकी पत्नी पर पति की मौत के सदमे का गहरा असर हुआ है और पाजिटिव होने के साथ जीवन संघर्ष से जूझ रही है। शुक्रवार दोपहर उन्हें आईसीयू में भर्ती करा दिया गया है। भाजपा अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नरायन मिश्रा भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। लखनऊ में हुई जांच में इसकी पुष्टि हुई है। शुक्रवार को उन्होंने अपने फेसबुक पर कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है। उन्होंने अपने सम्पर्क में आए लोगों से कोरोना की जांच कराने की अपील की है।
यह भी पढ़ें : Gonda News:शुक्रवार को मिले 69 नए मरीज, सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या हुई 311
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
