एकेडमी ऑफ कंप्यूटर लर्निंग को मिला प्रदेश में पहला स्थान
संवाददाता
कर्नलगंज, गोण्डा। कोरोना काल मे कोविड नियमां का पालन करते हुए नगर में संचालित एकेडमी ऑफ कंप्यूटर लर्निंग को वर्ष 2019 के लिये प्रदेश में पहला स्थान मिला है। आरजीसीएसएम स्किल्स कोटा द्वारा संचालित इस केंद्र के केंद्र निदेशक अजीत दीक्षित को लखनऊ के होटल द होटल मैपललीफ में एक समारोह के दौरान चेयरमैन डॉक्टर केपी सिंह ने अवार्ड देकर सम्मानित किया। संस्था द्वारा यह अवार्ड प्रतिवर्ष ग्रामीण इलाकों में बेहतर कंप्यूटर शिक्षा के लिए प्रदान किया जाता है। इस दौरान तमाम गणमान्य लोगों के साथ इस क्षेत्र से जुड़े लोग भी मौजूद रहे। अवार्ड प्राप्त कर वापस लौटे केंद्र निदेशक का एकेडमी परिवार व प्रशिक्षुआें ने जोरदार स्वागत किया। एकेडमी के प्रशिक्षक रमेश पाण्डेय ने इसे कर्नलगंज ही नहीं, बल्कि पूरे जनपद के लिए गौरव की बात बताई। इस दौरान बीपी पांडेय, शहजादी, हिना खान, गुफरान, विष्णु, सृष्टि, प्रिंसी अरुन सहित नगर के तमाम लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
