जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के बनगाई गांव की लापता युवती चंदा हत्याकांड में बहराइच पुलिस कॉल डिटेल के सहारे हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस जल्द ही चंदा हत्या कांड का खुलासा करेगी।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के बनगाई गांव निवासी ननकू की पुत्री चंदा छह फरवरी को मोतीगंज थाना क्षेत्र के छजवा बाजार सिलाई सीखने गई थी। मगर वह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की। मगर उसका कहीं पता नहीं चल सका। बेटी की तलाश करते हार चुकी उसकी मां कलावती ने थाना धानेपुर में बेटी के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी बीच आठ फरवरी को बहराइच जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र के लखनऊ-बहराइच मार्ग पर सिसई गांव के समीप सड़क किनारे एक युवती का शव पड़ा मिला। युवती का गला दुपट्टे से कसा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चंदा की गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने सिसई गांव के चौकीदार मंगल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने चंदा की कॉल डिटेल निकाला है। जिसके आधार पर पुलिस को हत्या के खुलासे के करीब है। पुलिस अब हत्यारों की तलाश में जुटी है। अब जल्द की बहराइच पुलिस चंदा हत्या कांड का खुलासा करेगी। बहराइच जनपद के कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि जल्द ही हत्या कांड का खुलासा किया जाएगा। छह फरवरी को चंदा के साथ सिलाई सीखने क्षेत्र की और तीन युवतियां गई थीं। तीनों युवतियों की पुलिस ने पहचान कर ली है। पुलिस ने तीनों युवतियों से पूछताछ करने की तैयारी की है कि छह फरवरी को चंदा छजवा बाजार सिलाई गई थी तो वहां से सिलाई सीखकर कब वापस लौटी थी। उसे रास्ते कौन मिला था। ऐसे कई सवालों के जवाब तीनों युवतियों को देना होगा।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
