जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। प्रदेश के समाज-कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री के सगे छोटे भाई बाबूलाल शास्त्री के पुत्र आशीष शास्त्री नवाबगंज ब्लाक के अपने ग्राम पंचायत विश्नोहरपुर से प्रधान पद का चुनाव हार गए हैं। इस बीच पंडरी कृपाल ब्लॉक के मुंडरेवा कला ग्राम पंचायत से बृजनंदन प्रधान चुने गए हैं। ग्राम पंचायत सुभागपुर से विकास शुक्ला जीते हैं। बेलसर ब्लॉक में जबर नगर ग्राम सभा से वैभव सिंह 50 वोटों से विजई हुए हैं। मनकापुर में गांव सभा बिहटा हलबल से ग्राम प्रधान अनिल कुमार 161 मत पाकर विजयी हुए। प्रतिद्बदी शिव प्रसाद को 142 मत मिले। 29 मत अधिक पाकर अनिल कुमार मिश्र विजयी हुए। बेलसर ब्लॉक से द्वितीय परिणाम ग्रामसभा तेलहा से सूर्यकांत सिंह 47 वोटों से विजयी हुए। छपिया के ग्राम पंचायत देवगांव के 155 वोट से प्रधान रविन्द्र वर्मा 155 वोट से विजेता घोषित किए गए।ग्राम पंचायत भरथीपुर से प्रधान अहमद रजा 13 वोट से विजई हुए । ग्राम पंचायत तेलहा से सूर्यकांत सिंह, ग्राम पंचायत खड़ौरा से अनिता पत्नी जगदम्बा उपाध्याय, ग्राम पंचायत जबरनगर से वैभव सिंह, खमरौनी से मो अनीश प्रधान चुने गए।
बताते चलें कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रधान, वार्ड मेम्बर, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य पद के तकरीबन 14 हजार सीटों के लिए अलग अलग एक साथ मतगणना जारी है। पंचायत चुनाव 2021 के नाम होने जा रहा है। रविवार सुबह 8 बजे से मतगणना कराने को लेकर पुलिस कर्मियों ने मॉकड्रिल कर लिया है। पुलिस बल उपद्रवियों व कोविड के खतरों से लड़ने के लिए मुस्तैद है। डीएम मार्कण्डेय शाही ने मतगणना सथलों पर कड़ी सुरक्षा के साथ मतगणना कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने मतगणना कार्य पर पूर्ण पारदर्शिता बरतने के लिए अनवरत वीडियोग्राफी कराने का इंतजाम कराया है। जिला प्रशासन ने मतगणना के दौरान लोगों के मिलने जुलने और फिर मतगणना कराते समय इकठ्ठा होने से संक्रमण के खतरों में बढ़ोत्तरी के अंदेशे पर कड़े कदम उठाए है। सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद भीतर जाने दिया जा रहा है। कार्मिकों को मतगणना स्थल के भीतर कोई भी मोबाइल फोन नहीं ले जाने दिया जा रहा है।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
