Monday, March 16, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:‘कैच द रेन अभियान’ का डीएम ने किया शुभारम्भ

Gonda News:‘कैच द रेन अभियान’ का डीएम ने किया शुभारम्भ

जीवन में पानी की एक-एक बूंद कीमती-मार्कण्डेय शाही

संवाददाता

गोण्डा। जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने बुधवार को बेंकटाचार क्लब में आगामी 31 मार्च तक चलने वाले ‘कैच द रेन’ जागरूकता अभियान का शुभारम्भ किया। जल शक्ति मंत्रालय द्वारा नेहरू युवा केन्द्र के माध्यम से संचालित इस अभियान का शुभारम्भ करते हुए डीएम ने कहा कि ‘कैच द रेन’ अभियान जल शक्ति मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय जल मिशन के तहत वर्षा जल संचयन के लिए जलवायु परिस्थितियों और उप-मृदा स्तर के लिए उपयुक्त वर्षा जल संचय संरचना के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि जीवन में पानी की एक-एक बूंद कीमती है। इसके महत्व को हमें समझना होगा और जल संचयन करना होगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत लोगों की सक्रिय भागीदारी के साथ जल संचयन, गड्ढे, छत पर वर्षा जल संचय और चेक डैम बनाने का अभियान, टैंकों की भंडारण क्षमता को बढ़ाने के लिए गाद हटाना, जल ग्रहण क्षेत्रों से पानी लाने वाले जल-प्रवाहों में अवरोधों को हटाना, पारंपरिक जल संचयन संरचनाओं की मरम्मत जैसे कार्य किए जाएगें। उन्होंने कहा कि अभियान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए नेहरू युवा केन्द्र के माध्यम से विभिन्न प्रकार कार्यक्रम जैसे जल संवाद, नुक्कड़ नाटक, रैली, प्रभात फेरी, दीवार लेखन, भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी आदि के माध्यम से जन जागरूकता को बढ़ावा दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि इस अभियान के तहत प्रथम चरण में जिले के 05 ब्लाकों से 50 ग्राम पंचायतों को चयनित किया जाएगा तथा इन ग्राम पंचायतों में राष्ट्रीय स्वयंसेवकों, युवा मण्डल के स्वयंसेवकों, स्वयं सहायता समूहों तथा स्थानीय स्वयं सेवी संगठनों के माध्यम से अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराते हुए लोगों को जल संचयन के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना है तथा सभी स्थितियों के आधार पर जलवायु परिस्थितियों के अनुकूल मानसून के चार-पांच महीनों में होने वाली वर्षा के रूप में बारिश के पानी को संग्रहित करने के लिए वर्षा जल संचयन रचना का निर्माण करना है। उन्होंने जनसामान्य से अपील की है कि वे जल संचयन के महत्व को समझें ओर जलसचंयन विशेषकर वर्षा जल संचयन में अपनी भूमिका निभाएं। अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर जिला समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व नागरिक उपस्थित रहे।

यह भी पढें : योगी मंत्रिमंडल के आधा दर्जन मंत्रियों की कुर्सी खतरे में, फेरबदल जल्द

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular