Wednesday, January 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:केशव ठक्कुर जिलाध्यक्ष, किशन राजपाल बने नगर अध्यक्ष

Gonda News:केशव ठक्कुर जिलाध्यक्ष, किशन राजपाल बने नगर अध्यक्ष

संवाददाता

गोण्डा। अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई का गठन किया गया। संगठन के राष्ट्रीय सचिव राज कुमार जायसवाल ने बताया कि केशव ठक्कुर को जिलाध्यक्ष मनोनीत करते हुए किशन राजपाल को गोण्डा नगर का अध्यक्ष बनाया गया है। जिलाध्यक्ष केशव ठक्कुर ने अपने मनोनयन पर कहा कि हम प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिले के व्यापारियों को जोड़ते हुए उनकी भलाई के लिए पूरी इमानदारी और मेहनत से काम करेंगे। नगर अध्यक्ष किशन राजपाल ने कहा कि गोण्डा नगर के व्यापारियों की कई जटिल समस्याएं हैं। हम सबको साथ लेकर चलेंगे तथा उनकी सभी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे।
इस बीच जिलाध्यक्ष मंसूर अहमद शम्सी ने बताया कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में जिला महामंत्री हामिद राइनी के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए संगठन से ऊपर व्यक्तिगत स्वार्थ को तरजीह देने वाले मीडिया प्रभारी किशन राजपाल को संगठन के सभी दायित्वों से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है। जिला प्रभारी जगदीश रायतानी ने कहा कि संगठन का हित सर्वोपरि है, संगठन के ऊपर कोई भी नहीं।

Gonda News:केशव ठक्कुर जिलाध्यक्ष, किशन राजपाल बने नगर अध्यक्ष

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular