Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:कृषि अध्यादेश में संशोधन देश की जनता पर कुठाराघात

Gonda News:कृषि अध्यादेश में संशोधन देश की जनता पर कुठाराघात

संवाददाता

गोण्डा। सीआईटीयू श्रमिक संगठन से संबंध रेलवे ठेका मजदूर यूनियन कानपुर की शाखा गोण्डा का पहला जिला सम्मेलन खैरा मंशापुरी में सम्पन्न हुआ। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि रेल ठेका मजदूर यूनियन के जोन महामंत्री कामरेड मोहम्मद खालिद ने कहा कि सरकार की मजदूर किसान विरोधी नीतियों के कारण आम जनमानस महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है। लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बाद सरकार द्वारा शुरू किए गए निजीकरण, श्रम कानूनों, कृषि अध्यादेश में संशोधन देश की जनता के हितों पर कुठाराघात है। सीआईटीयू के राज्य कमेटी सदस्य कामरेड कौशलेंद्र पांडेय ने कहा कि आगामी 26 नवंबर को श्रम कानूनों व किसान विरोधी नीतियों, बेरोजगारी, महंगाई सहित अन्य मुद्दों को लेकर किए जा रही देशव्यापी हड़ताल का समर्थन केंद्रीय ट्रेड यूनियन वर्तमान स्वतंत्र यूनियनों द्वारा किया जा रहा है। भारत की जनवादी नौजवान सभा जिला कमेटी के जिला सचिव आशीष सिंह ने कहा कि शिक्षा के व्यापक निजीकरण व बेरोजगारी से छात्र व नौजवान पूरी तरह परेशान है। उन्होंने आगामी 26 नवंबर की हड़ताल को समर्थन देने की बात कही। बैठक में सर्व सम्मति से अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, जिला सचिव खगेंद्र जनवादी, संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार बाल्मीकि, उपाध्यक्ष दाया साहू, कोषाध्यक्ष स्वामी नाथ गौतम, संगठन मंत्री गंगा राम गौतम, सदस्य राकेश शुक्ला, सतीश चंद, दिनेश कुमार, प्रेमा देवी, बिट्टन सहित 11 सदस्यों की जिला कमेटी का गठन किया गया। बैठक में दिनेश कुमार, प्रेमा, प्रदीप, लक्ष्मी, सतीश चंद्र, अमित, राम कुमार, कमला, इंद्रावती, धर्मेंद्र, चंद्रेश कुमार आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular