Monday, March 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर नौकरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Gonda News:कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर नौकरी करने का आरोपी गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के थाना कोतवाली नगर की पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जिला अस्पताल में नौकरी करने के आरोपी पंकज त्रिपाठी पुत्र स्व. राधा रमण त्रिपाठी निवासी मकान नम्बर 107 चेतना विहार कालोनी इंदिरा नगर थाना गाजीपुर जनपद लखनऊ को स्थानीय थाने पर दर्ज अभियोग अन्तर्गत धारा 420.466.467.468.471 भादवि के तहत गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि अभियुक्त कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर जिला अस्पताल में वरिष्ठ सहायक, मुख्य चिकित्साधिकारी के अधीन निजी स्टाफ में कार्य कर रहा था। इस सम्बन्ध में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी तृतीय द्वारा थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।

अन्य खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular