Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:किसान मजदूर सेना ने किया प्रभारी निरीक्षक का सम्मान

Gonda News:किसान मजदूर सेना ने किया प्रभारी निरीक्षक का सम्मान

संवाददाता

इटियाथोक, गोण्डा। अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान नवागत थानाध्यक्ष संजय कुमार दूबे द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्यों से प्रभावित होकर किसान मजदूर सेना इकाई इटियाथोक के पदाधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जानकारी के अनुसार, कमान सम्भालते ही प्रभारी निरीक्षक ने थाने की काया बदलने के लिए ब्लू प्रिंट तैयार कर डाला, जिसकी शुरुआत भी की जा चुकी है। किसान मजदूर सेना के मण्डलीय प्रभारी चन्द्र शेखर तिवारी ने बताया कि संजय कुमार दूबे ने जिस थाने का चार्ज लिया, उन्होंने वहां की काया पलट दी। थाना तरबगंज और वजीरगंज की काया पलट करने के बाद इन्हें धानेपुर थाने की कमान सौंपी गयी थी। दशकों से उपेक्षा का दंश झेल रहा धानेपुर थाने का परिसर, जर्जर भवन, आरक्षी बैरक, शौचालय, मुख्यद्वार को ठीक कराने का कार्य बड़ी तेजी से इन्होंने शुरू किया था। पूरे स्टाफ के साथ स्वयं श्रमदान भी किया था। बदलाव दिखने लगा था। मरम्मत व निर्माण कार्य शुरू ही हुआ था कि इटियाथोक थाने के तिर्रे मनोरमा में पुजारी पर जानलेवा हमले के बाद यहां के प्रभारी निरीक्षक को हटाकर संजय कुमार दूबे को तैनाम किया गया। उनके आने पर संगठन की तरफ से मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार मिश्र, जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष घनश्याम यादव, कोषाध्यक्ष काली प्रसाद, मीडिया प्रभारी पवन कुमार द्विवेदी, ब्लॉक उपाध्यक्ष संत बक्स सिंह, दिलीप तिवारी, वेद प्रकाश, मयंक, राम प्रकाश, मोहम्मद नासिर सहित कई लोग उपस्थित हुए, फूल मालाओं से स्वागत कर उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular