किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाई गई चरण सिंह की जयन्ती
28 किसानों को उत्कृष्ट कार्य व उत्पादन करने पर किया गया सम्मानित
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस किसान सम्मान दिवस के रूप मे मनाया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र गोपाल ग्राम में आयोजित एक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री ने कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों को नगद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व अतिथियों ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन करने के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। अपने सम्बोधन में शास्त्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह का पूरा जीवन किसानों के लिए समर्पित रहा और वे एक अनूठे किसान थे। पं. दीन दयाल उपाध्याय और नानाजी देशमुख के अन्त्योदय के सपने को साकार करने के लिए सरकार द्वारा आज पूर्व प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर अन्नदाताओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार वर्ष 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने के लिए सतत काम कर रही है। सबका साथ-सबका विकास के संकल्प के साथ किसानों के उन्नयन के लिए सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं संचलित की जा रही हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा जय जवान-जय किसान और जय विज्ञान के नारे को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि आज देश का किसान उन्नत तकनीक का इस्तेमाल कर अच्छी उपज और आमदनी प्राप्त कर रहा है। उन्होंने जनसहभागिता का आहवान करते हुए कहा कि विकास के लिए सबकी सहभागिता जरूरी है। कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि जब देश का किसान समृद्ध होगा तभी देश समृद्ध होगा।
यह भी पढें : 81 किमी. में बनेगी रिंग रोड, इसी के आसपास बसेगी नई अयोध्या

जिलाधिकारी डा. नितिन बंसल ने कृषि के विभिन्न क्षेत्रों में तकनीक और परिश्रम के बल पर शानदार काम करने वाले किसानों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें किसान दिवस के अवसर पर बधाई दी और आहवान किया कि वे लोग उन्नत तकनीक के बारे मे जानकारी कर पारम्परिक खेती से इतर तकनीकी खेती को अपनाएं, जिससे उन्हें अधिक से अधिक आर्थिक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कृषकों के लिए तमाम योजनाएं पारदर्शी तरीके संचालित की जा रही हैं, जिसका उन्हें लाभ लेना चाहिए। दीन दयाल शोध संस्थान के सचिव राम कृष्ण त्रिपाठी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह और नानाजी देशमुख से जुड़े तमाम दृष्टान्तों का उदाहरण देते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के लिए आजीवन समर्पित रहे स्व0 चैधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर किसानों को सम्मानित करने ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। उपनिदेशक कृषि डा. मुकुल तिवारी ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित कस्टम हायरिंग योजना के तहत 75 किसानों को लाभान्वित किया गया। इसी प्रकार 15 स्वयं सहायता समूहों के किसानों को 12-12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने समारोह में उपस्थित किसानों से अपील की कि सरकार की सभी योजनाएं ऑनलाइन हैं, पारदर्शी तरीके से लाभ लेने के लिए वे आवेदन करें। बिना किसी की सिफारिश के सरकार की योजनाओं का लाभ उन्हें मिलेगा। इस दौरान दीन दयाल शोध संस्थान के प्रज्येति त्रिपाठी, राम मूर्ति सिंह, जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव, जिला गन्ना अधिकारी ओपी सिंह, जिला उद्यान अधिकारी मृत्युन्जय सिंह, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी सदानन्द चैधरी, सहायक विकास अधिकारी कृषि परसपुर अनूप सिंह सहित कृषकबन्धु तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि द्वारा मुख्य अतिथि मा0 मंत्री, विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी तथा सीडीओ को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

इन्हें मिला सम्मान व पुरस्कार
कृषि विभाग के तहत खरीफ में धान का उत्कृष्ट उत्पापदन करने पर किसान हैदर अली, मेहनौन इटियाथोक को प्रथम, विजयराम-गूंगीदेई इटियाथोक को द्वितीय, मक्का का सर्वाधिक उत्पादन करने पर ओंकरानाथ, बरांव हलधरमऊ तथा राम विलास तिवारी को द्वितीय पुरस्कार मिला। इसी प्रकार रबी की उपज में गेहूं का सर्वाधिक उत्पादन करने पर सुनील कुमार नवाबगंज को प्रथम तथा परमेश्वरदत्त तिवारी, ढोढ़ेपुर तरबगंज को द्वितीय पुरस्कार मिला। मत्स्य विभाग के तहत मुनीर अहमद, उबैदुर्रहमान, पराग सिंह को प्रथम पुरस्कार तथा राम कुमार गौतम, राम कुमार व चेनई को द्वितीय पुरस्कार मिला। उद्यान विभाग के तहत छिरास कटरा बाजार निवासी किसान राम कुपाल शुक्ल को सूरन, राम सिंह, वजीरगंज, को फूल गोभी, रमेश देव पाण्डेय तरबगंज को तरबूज तथा माता बदल दूबे को मशरूम का अच्छा उत्पादन करने पर प्रथम पुरस्कार मिला। विनोद कुमार अवस्थी, मैजापुर को केला, अरविन्द कुमार पाण्डेय, रूपईडीह को आलू तथा धर्मपाल, मनकापुर को मिर्च की अच्छी पैदावार करने पर द्वितीय पुरस्कार मिला। पशुपालन विभाग के तहत दुग्ध उत्पादन में हनुमन्त वर्मा, पण्डरी कृपाल, परमेश्वर वर्मा मनकापुर, उमाशंकर गोस्वामी कर्नलगंज तथा देवी प्रसाद मिश्रा तरबगंज को प्रथम पुरस्कार मिला। इसी प्रकार श्याम बाबू यादव पण्डरीकृपाल को दुग्ध उत्पादन, इनामुद्दीन खान मनकापुर को मांस उत्पादन, राम बरन यादव, करनैलगंज को दुग्ध उत्पादन तथा सुरेन्द्र बहादुर सिंह नवाबगंज को मांस उत्पादन में द्वितीय पुरस्कार मिला। विशिष्ट श्रेणी के अन्तर्गत महिला कृषकों में श्रीमती रेखा देवी दुरगोड़वा परसपुर को शहद उत्पादन में प्रथम तथा शारदा देवी मुण्डेरवा कला को शिमला मिर्च उत्पादन पर द्वितीय पुरस्कार मिला। गन्ना विकास विभाग के तहत गन्ना उत्पादन में उत्कृष्ट कार्य एवं उत्पादन करने पर किसान सत्य प्रकाश तिवारी ढोढ़ेपुर तरबगंज को प्रदेश में प्रथम, पेड़ी उत्पादन में रितेश सिंह बरसड़ा बेलसर को प्रथम, श्रीमती मंजू प्रेरणा स्वयं सहायता समूह करनीपुर तरबगंज को द्वितीय, सुरेश तिवारी बसन्तपुर को मिनी ट्रैक्टर का प्रदर्शन एवं आधार पौधशाला के लिए प्रथम, करनीपुर तरबगंज के जय प्रकाश पाण्डेय को ड्रिप इरीगेशन के लिए प्रथम तथा गन्ना पौध बीज उत्पादन के लिए राकेश चैबे सरैया परसुपर को प्रथम पुरस्कार मिला। सभी विजेता किसानों को नगद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र व अगंवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
यह भी पढें : डीएम ने सभी सीडीपीओ को दी प्रतिकूल प्रविष्टि

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

