एएनएम व एलएचवी उन्हें साथिया केंद्र पर पहुंचने के लिए करें प्रेरित
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिले की 28 एनएनएम व एलएचवी को दिया गया प्रशिक्षण
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला अस्पताल के एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में जिले की 28 एएनएम व एलएचवी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों ने एएनएम व एलएचवी को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक और मानसिक विकास व बदलाव की जानकारी देते हुए किशोर-किशोरियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की जानकारी दी। प्रशिक्षक रंजीत सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त एएनएम व एलएचवी अपने कार्य क्षेत्र में स्कूल जाने वाले, स्कूल न जाने वाले, गांव व शहरी क्षेत्र में रहने वाले, विवाहित व अविवाहित 10 से 19 साल तक के किशोर किशोरियों को लक्ष्य समूह मानकर उनके पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए प्रेरित करने का प्रयास करेंगी, ताकि किशोरावस्था में कुपोषण तथा एनीमिया में कमी लाई जा सके। इसके अलावा यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य की जानकारी बढाने पर भी जोर दिया गया, ताकि किशोरावस्था में गर्भधारण में कमी, प्रसव पूर्व तैयारी व जटिलताओं से निपटने की तैयारी को बेहतर बनाया जा सके और कम उम्र के किशोर माता-पिता को परामर्श सेवा देने की जानकारी भी दी गई। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य में सुधार लाने, चोट, दुर्घटना, लिंग आधारित हिंसा से बचाव के लिए उचित नजरिये को बढावा देना, नशाखोरी के दुष्प्रभाव व परिणामों के बारे में जानकारी बढ़ाने और असंक्रामक बीमारियों जैसे उच्च रक्तचाप, कैंसर, मधुमेह, दिल का दौरा आदि बीमारियों से बचाव के लिए उचित व्यवहार परिवर्तन को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
यह भी पढ़ें : बुजुर्गों की जिंदगी में उजाला ला रही ‘सवेरा योजना’
डीसीपीएम डॉ आरपी सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरों को बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करना है। जिले में जिला चिकित्सालय एवं महिला चिकित्सालय समेत कुल 13 स्वास्थ्य इकाईयों पर साथिया केंद्र का सञ्चालन किया जा जा रहा है तथा कुल 1920 किशोर व किशोरियों का चयन पीयर एजुकेटर के तौर पर किया गया है, जो अपने हम उम्र साथियों को उचित सलाह देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि एएनएम व एलएचवी किशोरों को केंद्र पर पहुंचने के लिए प्रेरित करें तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दें। वहीं एसीएमओ डॉ मलिक आलमगीर ने कहा कि जनपद में संचालित किए जा रहे सभी साथिया केंद्रों पर काउंसलर की नियुक्ति की गई है, जो किशोरों की समस्या को सुनने तथा उनकी सस्याओं का त्वरित निदान करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण की सार्थकता तभी है जब स्वास्थ्य कर्मी अपनी भूमिका का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करें। 10 से 19 वर्ष तक के युवा जागरूक रहते हुए स्वास्थ्य कार्यक्रम का लाभ उठाएं। उन्होंने किशोर स्वास्थ्य दिवस व साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड संपूरक कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण में कर्नलगंज, मनकापुर, परसपुर व अन्य ब्लॉकों की एएनएम व एलएचवी मौजूद रहीं।
यह भी पढ़ें : अब निराश न हों निःसंतान दम्पत्ति, खुला उच्च स्तरीय IVF सेण्टर
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
