संवाददाता
गोण्डा। जिले के मनकापुर थाने में एक नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के मामले में लड़की के पिता ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने मंगलवार को कोतवाली में लिखाई रिपोर्ट में कहा है कि उसके घर के पास काफी दिनों से एक स्कूल का निर्माण हो रहा है। उसमें कार्य कर रहा मजदूर राजन पुत्र बृजू निवासी बरवा छत्तर दास थाना हाटा जनपद कुशीनगर ने छह दिसंबर की देर शाम ठेकेदार रहमान खान की मिलीभगत से उसकी 15 वर्षीय पुत्री को कहीं भगा ले गया। ढूंढने के लिए काफी प्रयास किया गया, लेकिन कहीं उसका पता नहीं चल सका। पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल केके राणा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : भाग कर बचानी पड़ी रामपुर के एसपी को अपनी जान
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
