Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:कालेज पहुंचकर एसपी ने छात्राओं को किया जागरूक

Gonda News:कालेज पहुंचकर एसपी ने छात्राओं को किया जागरूक

संवाददाता

गोण्डा। नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज नवाबगंज में ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में बुधवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने बच्चियों/महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के बारे में जागरूक किया। एसपी ने बताया कि हमें जन्म से बेटे-बेटियो में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए। उन्हें एक समान शिक्षा-दीक्षा तथा अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना चाहिए। बेटियां किसी से कम नहीं हैं। आज हर क्षेत्र में बेटियां अपने मां-बाप समाज व देश का नाम रोशन कर रही हैं। इसलिए हर बेटी को अवसर मिलने की आवश्यकता है। अवसर मिले तो बेटियां किसी प्रकार से बेटों से कम नहीं हैं। उन्होंने महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के बारे में जागरूक करते हुए हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 181, यूपी 112 व थाने पर गठित महिला हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी दी तथा जरूरत पड़ने पर उनके उपयोग के बारे में बताया। एसपी ने कहा कि जनपद में समस्त थानों पर एंटी रोमियो टीम का गठन किया गया है। टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चिन्हित स्थानों पर लगातार मिशन शक्ति कार्यक्रम किया जा रहा है। इस मौके पर कालेज की तरफ से एसपी का स्वागत किया गया।

Gonda News:कालेज पहुंचकर एसपी ने छात्राओं को किया जागरूक

यह भी पढें : चरण छूना अर्थात यश पाना है !

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

Gonda News:कालेज पहुंचकर एसपी ने छात्राओं को किया जागरूक

RELATED ARTICLES

Most Popular