संवाददाता
गोण्डा। प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर आज तीसरे दिन भी शिक्षकों की गोपनीय आख्या अंकन के विरोध में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन जारी रहा। जनपद के सभी ब्लॉकों में शिक्षकों ने सांकेतिक विरोध दर्ज कराया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनय तिवारी व जिला मंत्री उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में पूर्ण समर्थन प्राप्त हुआ। मनकापुर से अध्यक्ष जनार्दन पांडेय, छपिया से असगर अली, अतुल मालवीय, आलोक पांडेय, परसपुर से अरविंद सिंह, गिरजा शंकर पांडेय, कर्नलगंज से दिनेश सिंह, नवाबगज से सुशील कुमार, बभनजोत से कृष्ण किशोर यादव, विमलेश बहादुर सिंह, बेलसर से धर्मेंद्र सिंह, अमित पांडेय, नरेंद्र गुप्ता, मालती सिंह, अयूब खान, अर्जुन सिंह ने जिला कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह, रुपईडीह से देव प्रकाश पांडेय, विवेक वर्मा, पंकज पटेल, सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। दीनानाथ यादव सहित विरोध दर्ज कराया। प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने सरकार को चेताया कि ये काला कानून वापस न होने पर प्रदेश के लाखों शिक्षक आंदोलन को बाध्य होंगे।

कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
