संवाददाता
गोण्डा। जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत राजकीय कृषि फार्म लक्ष्मनपुर में शनिवार दोपहर को करेंट लगने से एक बालिका सहित दो हिरनों की मौत हो गई। पुलिस ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजकीय कृषि फार्म लक्ष्मनपुर में बोई हुई अरहर की फसल में शनिवार दोपहर को 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार गिर गया। फार्म अधीक्षक रवि सिंह के अनुसार लक्ष्मनपुर निवासिनी साधना पाल(14) पुत्री वशिष्ठ मुनि पाल घास छीलने के लिए अरहर के खेत मे गई थी। जहां उसके ऊपर विद्युत का तार गिर गया। जिसकी चपेट में बालिका सहित दो हिरन भी आ गये। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। अवर अभियंता विद्युत टिकरी उप केंद्र संतोष कुमार पाल ने बताया कि टूटे हुए तार में विद्युत प्रवाहित हो रही थी। मृत बालिका के परिजनों को नियमानुसार सहायता प्रदान की जायेगी। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हिरनों की मौत की सूचना वन क्षेत्राधिकारी को भेज दी गई है। काफी प्रयास के बाद भी वन अधिकारियों से संपर्क नहीं हो सका।
यह भी पढ़ें : किसान बिल पर विपक्ष को झटका, एक बड़ी विपक्षी पार्टी मोदी के साथ

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
