Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:कपड़े की दुकान में लगी आग, हुआ भारी नुकसान

Gonda News:कपड़े की दुकान में लगी आग, हुआ भारी नुकसान

संवाददाता

मोतीगंज, गोण्डा। स्थानीय बाजार में निवासी एक कपड़ा व्यवसाई की दुकान में अचानक आग लग जाने की वजह से लाखों के कपड़े जलकर बर्बाद हो गए। बाजार निवासी रामेश्वर प्रसाद गुप्ता पुत्र सिया राम गुप्ता एक कपड़ा व्यवसाई था, जो मोतीगंज बाजार में कपड़े की दुकान कर रहा था। सभी लोग घर में थे कि अचानक दुकान से धुआं निकलने लगा। पड़ोस के लोगों ने दौड़कर दुकान मालिक को बताया। दुकान मालिक ने आकर जब दुकान का शटर खोला तो देखा कि कपड़े में आग लगी हुई है और दुकान में रखा कपड़ा जल रहा है। तब तक दर्जनों की संख्या में बाजार वासी पहुंच गए और किसी तरह आग बुझाए।

यह भी पढ़ें : कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर नौकरी करने का आरोपी गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

Most Popular