Saturday, March 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:‘ओ’ लेवल के विद्यार्थियों के लिए मॉक इंटरव्यू आयोजित

Gonda News:‘ओ’ लेवल के विद्यार्थियों के लिए मॉक इंटरव्यू आयोजित

संवाददाता

गोण्डा। आईसीआईटी कम्प्यूटर एजुकेशन सेंटर में ‘ओ’ लेवल के विद्यार्थियों के लिए एक मॉक इंटरव्यू का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्र छात्राओं में आत्म विश्वास तथा अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना था। इस आयोजन में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा चयनित ‘ओ’ लेवल के प्रशिक्षुओं सहित संस्थान में अध्ययनरत कई छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं में कुमारी ऋतु मौर्या, सुरभि पटवा, आरती मोदनवाल, तबस्सुम, निशा खातून, कुमारी रतनदीप, विपिन शुक्ला, इन्द्रवीन मौर्या, मोहम्मद सईद, उमाकांत यादव सहित अनेक विद्यार्थी शामिल थे। इस आयोजन में इंटरव्यू पैनल में संस्था के निदेशक संतोष गुप्ता, शिक्षक संजय त्रिपाठी, सुरेंद्र पांडेय तथा लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के बीटेक अंतिम वर्ष के स्कॉलर संस्कार गुप्ता शामिल रहे। सभी छात्र छात्राओं का प्रयास सराहनीय रहा। कार्यक्रम के अंत में संस्था के निदेशक ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा ऐसे आयोजनों पर जोर दिया, जिससे छात्रों का मनोबल बढ़ाने में मदद मिल सके।

यह भी पढें : पंचायत आरक्षण : योगी कैबिनेट ने हटाया सपा सरकार का प्रावधान

Gonda News:‘ओ’ लेवल के विद्यार्थियों के लिए मॉक इंटरव्यू आयोजित
RELATED ARTICLES

Most Popular