Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:ऑनलाइन ठगी कर हैकर्स ने उड़ाए 2.80 लाख

Gonda News:ऑनलाइन ठगी कर हैकर्स ने उड़ाए 2.80 लाख

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के पारासराय निवासी एक सोशल मीडिया ने सस्ती बोलेरो खरीदने के चक्कर में 2,80,000 की रकम गंवा दी। अब जालसाजों ने अपना फोन व व्हाट्सएप अकाउंट बंद कर लिया। जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह सोशल मीडिया का फेसबुक इस्तेमाल करते हैं। करीब हफ्ते भर पहले फेसबुक पेज पर एक आर्मी बेस्ड बोलेरो गाड़ी का प्रचार देखा था। इसके बाद उसे खरीदने के लिए दिए गए पेज के लिंक पर व्हाट्सएप से बातचीत शुरू की। हैकरों ने विश्वास में लेकर गूगल पे अकाउंट व पेटीएम के माध्यम से कई किश्तों में 2,80,000 की रकम अपने खाते में जमा करवा ली। एक किस्त जमा होने के बाद अगली किस्त के लिए हैकरों ने पूरी तरह गाड़ी मिलने का यकीन भी दिलाते रहे। जिससे उन्होंने करीब 6 किस्तों में पूरी रकम जमा कर दी। 2,80,000 की रकम जमा हो जाने के बाद जब गाड़ी की डिलीवरी नहीं हुई तो जितेंद्र कुमार ने फोन करना शुरू किया। जितेंद्र कुमार का कहना है कि हैकरों ने बताया कि आर्मी के रूल्स के मुताबिक कुछ समय बाद गाड़ी मिल जाएगी। 4 दिन बीत जाने के बाद भी बोलेरो की डिलीवरी नहीं हुई। इसके बाद सारे नंबर भी बंद हो गए। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि फिलहाल इस तरह की अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि शिकायत मिलेगी तो साइबरक्राइम को मामले की जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर जालसाजी का गिरोह सक्रिय है। सस्ते के चक्कर में कोई भी ऐसा कदम उठाना काफी महंगा साबित हो सकता है।

यह भी पढें : डीएल और आरसी को लेकर सरकार बदलने जा रही है नियम

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

Gonda News:ऑनलाइन ठगी कर हैकर्स ने उड़ाए 2.80 लाख
RELATED ARTICLES

Most Popular