Monday, March 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:एसिड अटैक पीड़िता का चरित्र हनन नहीं होने देगी कांग्रेस

Gonda News:एसिड अटैक पीड़िता का चरित्र हनन नहीं होने देगी कांग्रेस

मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजकर कार्यवाही की मांग

संवाददाता

गोण्डा। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के आह्वान पर शुक्रवार को महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रमा कश्यप के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीड़ित महिलाओं के चरित्र हनन के विरोध में प्रदर्शन करते हुए प्रधान डाकघर में जाकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को सम्बोधित पोस्टकार्ड डाला। कांग्रेस ध्वज के साथ प्रदर्शन कर रही महिला कांग्रेसियों को सम्बोधित करते हुए सुश्री कश्यप ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं के खिलाफ दुराचार व उत्पीड़न की बाढ़ आ गई है। समाज के दलित व पिछडे वर्ग की कामकाजी महिलाएं व बच्चियों को घर से निकलने पर उत्पीड़न का शिकार बनाया जा रहा है। उत्पीड़न की शिकार बालिकाओं महिलाओं पर समाज विरोधी लोग चारित्रिक लांछन लगाते हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाएं भी किसी की बहन बेटियां है। सुश्री कश्यप ने बताया कि पोस्टकार्ड में केन्द्र व प्रदेश सरकार से चारित्रिक दोषारोपण करने वालैं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। महिला कांग्रेस का पोस्टकार्ड भेजने का अभिमान आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष रेनू वर्मा, कांति, राबिया, गिन्नी, अफसाना, राजकुमारी, रेनू, ,दीपिका, मुन्नी देवी आदि महिला नेता शामिल रहीं। ,

RELATED ARTICLES

Most Popular