Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:एसपी ने राजपत्रित अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

Gonda News:एसपी ने राजपत्रित अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने अपर पुलिस अधीक्षक व जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों व उनके पेशी में नियुक्त कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्किल वार थानों पर लंबित मुकदमों के सम्बंध में समीक्षा करते हुए मुकदमों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अनावश्यक रूप से लम्बित विवेचनाओं का अति शीघ्र गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसपी ने निर्देशित किया कि आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों की नियमित निगरानी कर उनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाए। पंचायत चुनाव के दृष्टिगत जनपद में कानून व्यवस्था प्रभावी बनाये रखने हेतु थाना स्तर पर लंबित सभी प्रकार के जमीनी विवादो व अन्य गंभीर मामलों की ग्राम वार सूची बनाकर प्राथमिकता के आधार पर उनको निस्तारित कराया जाए। शस्त्र धारकों के शस्त्रों का सत्यापन, गैंगस्टर के विरुद्ध कार्यवाही व प्रत्येक गांव में चुनाव में शांति भंग करने वाले व्यक्तियों की सूची बनाकर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस मीटिंग में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रधान लिपिक, स्टेनो व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

यह भी पढें : जानें, CM कब कर सकते हैं मेडिकल कालेज का भूमि पूजन

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular