जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन प्रांगण में जनपद के सभी बैंकों के बैक प्रबन्धकों/कर्मचारी गणों व ग्राहक सेवा केन्द्र संचालको के साथ सुरक्षा संबन्धी बैठक की गई। बैठक में एसपी ने बताया कि कुछ बैंकों ग्राहक सेवा केन्द्रों पर अभी भी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए हैं। जहां लगे भी हैं, उनमें अधिकतर या तो संचालित नहीं हो रहे हैं अथवा उनकी गुणवत्ता ठीक नहीं है। उनको ठीक कराया जाय। बैंकों व ग्राहक सेवा केन्द्रांं के बाहर अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगाये जाएं, जिससे उनकी दृश्यता ठीक हो। बैंक के अन्दर अलार्म/सायरन, फायर किट अवश्य लगी हो, ताकि इमरजेन्सी में उसका प्रयोग किया जा सके। सभी बैंक अपने-अपने बैंक व एटीएम की सुरक्षा हेतु सुरक्षा गार्ड अवश्य रखें, जिससे अपराधियां द्वारा किसी भी प्रकार कोई भी घटना न की जा सके। एसपी ने यह भी बताया कि बैंको में संविदा के आधार पर रखे गये कर्मियों व बैंक में प्रतिदिन आने-जाने वाले लोगो का नियमित पुलिस वेरीफिकेशन अवश्य कराया जाय। बैंक से भारी मात्रा में कैश ले जाते समय पुलिस सुरक्षा अवश्य लें। बैंकां व ग्राहक सेवा केन्द्रों के अन्दर/बाहर सुरक्षा के दृष्टिगत यूपी 112, स्थानीय थाना प्रभारी/क्षेत्राधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक का नम्बर अवश्य प्रदर्शित करें। सभी बैंकों/ग्राहक सेवा केन्द्र संचालकों को सुरक्षा के दृष्टिगत उपरोक्त गम्भीर कदम उठाने की जरूरत है जिससे बैंक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ किया जा सके। इसके साथ ही सभी बैंक कर्मियां/ग्राहक सेवा संचालकों को साइबर अपराधों से बचाव के लिए ग्राहकां को जागरूक करने के बारे में भी बताया गया। बैंक कर्मियों व ग्राहक सेवा केन्द्र संचालकों से भी सुरक्षा सम्बन्धी सुझाव लिये गये। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकान्त गौतम, विभिन्न बैंको से आये हुए बैंक कर्मी, ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी साइबर थाना, प्रभारी साइबर सेल व अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
यह भी पढें : ऑनलाइन ठगी कर हैकर्स ने उड़ाए 2.80 लाख
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
