पुलिस बल के साथ लगाई 04 किलोमीटर की दौड़
संवाददाता
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में परेड की सलामी ली तथा परेड व आरटीसी रिक्रूटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बेहतर टर्न आउट के लिए स्टेनो अवनीश अवस्थी, एसआई जयराम, ट्रैफिक आरक्षी रामप्यारे, महिला आरक्षी शिखा व महिला टोली कमांडर महिला आरक्षी प्रियंका को 500-500 रुपए के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया। तत्पश्चात परेड में आए समस्त पुलिस बल के साथ चार किलोमीटर की दौड़ भी लगाई। पुलिस अधीक्षक ने आरटीसी परिसर, बैरक भोजनालय, स्नानागार का निरीक्षण किया तथा साफ सफाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही पुलिस लाइन में आरक्षी बैरक, मेस, पुलिस जलपान गृह, आरक्षी आवास, क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार, जीडी कार्यालय, कैश कार्यालय, स्टोर रूम, परिवहन शाखा का भी निरीक्षण किया। जो भी कमी पाई गई उसके संबंध में संबंधित को तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। पुलिस लाइन परिसर में साफ सफाई रखने हेतु भी प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन मुन्ना उपाध्याय, प्रतिसार निरीक्षक यशवंत प्रताप सिंह, परिवहन शाखा प्रभारी, आरटीसी प्रभारी तथा पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
