Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:एलबीएस कालेज में हाईटेक वाचनालय का हुआ उद्घाटन

Gonda News:एलबीएस कालेज में हाईटेक वाचनालय का हुआ उद्घाटन

छात्र छात्राओं की प्रतिभा निखारने के लिए पुरजोर प्रयास करेगा प्रबंधन

संवाददाता

गोण्डा। स्थानीय लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में शनिवार को कालेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष व जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने नवीन कम्प्यूटरीकृत वाईफाई से लैस वाचनालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। वाचनालय हॉल को पूर्व सांसद एवं प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष रहे स्वर्गीय सत्यदेव सिंह की स्मृति में सुसज्जित हाईटेक एवं नवीनीकृत किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए वाई-फाई सुविधा से युक्त टैबलेट और कंप्यूटर सहित विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं एवं पुस्तकों से सुसज्जित वाचनालय छात्र हित में तैयार किया गया है, जिसमें विद्यार्थी पढ़ सकेंगे और अपने कैरियर का निर्माण कर सकेंगे। उन्होंने महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वंदना सारस्वत, पुस्तकालय समिति के संयोजक डॉ. आरएस सिंह सहित महाविद्यालय के सभी गुरुजन एवं पूरी टीम के प्रति शुभासंशा व्यक्त की। इसी क्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के संबंध में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक शैलेश पाण्डेय ने इस प्रकल्प की सराहना करते हुए कहा कि यह हाईटेक वाचनालय प्रदेश के अन्य महाविद्यालयों के लिए उदाहरण बनेगा। महाविद्यालय प्रबंध समिति का यह कार्य विद्यार्थियों का भावी पथ प्रशस्त करेगा। उन्होंने यह भी सूचना दी कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के साथ-साथ पुलिस लाइन में विभिन्न रक्षा संबंधी भर्तियों की तैयारी करवाई जाएगी, जो विद्यार्थी इच्छुक होंगे उन्हें शारीरिक दक्षता सहित सभी मानदंडों के लिए तैयार किया जाएगा। महाविद्यालय की उपाध्यक्ष सुश्री वर्षा सिंह ने अपने पिता स्वर्गीय सत्यदेव सिंह का स्मरण करते हुए भावुक शब्दों में कहा कि पुस्तकों में उनकी आत्मा बसती थी, वह निरंतर अध्ययन करते रहते थे। उनकी आकांक्षा के अनुरूप उनकी स्मृति में महाविद्यालय का यह वाचनालय विद्यार्थियों के भविष्य को सुनहरा बनाएगा।
महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव उमेश शाह ने हाईटेक सुविधा से लैस वाचनालय के उद्घाटन को गौरवपूर्ण कहा और महाविद्यालय के बहुमुखी विकास हेतु अध्यक्ष, प्रबंध समिति जिलाधिकारी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों की यह जिम्मेदारी होगी कि वह ज्ञान प्राप्ति की दिशा में निरंतर संलग्न रहकर महाविद्यालय का नाम रोशन करें और हमें विश्वास है कि वे ऐसा करेंगे। उमेश शाह ने महाविद्यालय में विकास के लिए सक्रिय पूरी टीम की सराहना की। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वंदना सारस्वत ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया और प्रबंध समिति के प्रति साधुवाद व्यक्त किया। इस मौके पर स्वर्गीय सत्यदेव सिंह के सुपुत्र विवेक सिंह, पौत्री तनिषा सिंह, रवि चन्द्र त्रिपाठी, संजू छाबड़ा आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के मुख्य नियंता डॉ. जितेंद्र सिंह, वाचनालय समिति के संयोजक डॉ. आरएस सिंह, डॉ. केएन पांडेय, डॉ. शैलेंद्र नाथ मिश्र, डॉ. बीपी. सिंह, डॉ. श्याम बहादुर सिंह, डॉ. रंजन शर्मा, डॉ. गोरे लाल प्रजापति, डॉ. अमन चंद्रा, डॉ. मंशा राम वर्मा, अशोक यादव, डॉ. शशिबाला, डॉ. रचना श्रीवास्तव, डॉ. पुष्यमित्र मिश्र, मनीष शर्मा, संतोष श्रीवास्तव, डॉ. ममता शुक्ल, शरद पाठक सहित अनेक प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जयशंकर तिवारी ने किया।

Gonda News:एलबीएस कालेज में हाईटेक वाचनालय का हुआ उद्घाटन

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular