Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:एलबीएस कालेज में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस

Gonda News:एलबीएस कालेज में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस

संवाददाता

गोण्डा। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के विज्ञान संकाय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के मुख्य नियंता डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शिक्षकों, कर्मचारियों सहित छात्र छात्राओं को लोकतंत्र में आस्था रखने, लोकतांत्रिक परंपरा के पालन करने, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की प्रतिबद्धता बनाए रखने तथा किसी भी संकीर्णता अथवा प्रलोभन में न आने के लिए शपथ दिलाई गई। शोध केंद्र एवं हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र नाथ मिश्र ने विद्यार्थियों को अनिवार्य मतदान हेतु संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र देश के नागरिकों के पास सबसे बड़ी शक्ति मतदान की शक्ति होती है। एक जिम्मेदार नागरिक के नाते हमें अनिवार्य रूप से मतदान करना चाहिए। स्वीप समन्वयक डॉ. गोरेलाल प्रजापति ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी अभी तक मतदाता नहीं हो सके हैं वे महाविद्यालय में स्थित मतदाता पंजीकरण केंद्र में आकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। प्राचार्य डॉ. वंदना सारस्वत ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को अनिवार्य मतदान हेतु जागरूक करने के लिए निरंतर जन अभियान चलाने की जरूरत पर बल दिया।

Gonda News:एलबीएस कालेज में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular